सोनीपत में 28 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला दाे बच्चों की मां थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। सोनीपत के बहालगढ़ में किराए के मकान पर रहने वाली नीतू (28) ने बुधवार दोपहर कमरे पर ही फांसी का फंदा लगाया है। महिला पिछले करीब 15 दिनों से अपने पति सोनू कुमार के साथ बहालगढ़ में किराए के मकान में रह रही थी। नीतू मूल रुप से यूपी के लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी और एक दवा फैक्ट्री में काम करती थी। मृतका के पति सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि दोपहर तक घर में सब कुछ सामान्य था। वह रोज की तरह काम पर गया हुआ था। जब वह काम से वापस लौटा तो घर के अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी नीतू फांसी के फंदे पर झूल रही थी। दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया नीतू अपने पीछे दो बेटे छोड़ गई है। बड़े बेटे की उम्र करीब 11 साल और छोटे की उम्र लगभग 8 साल बताई जा रही है। मां की अचानक हुई मौत से दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा पारिवारिक, सामाजिक और अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि घटना की असल वजह सामने आ सके।
सोनीपत में 2 बच्चों की मां ने किया सुसाइड:फांसी पर लटका मिला शव, पति काम पर गया, दवा फैक्ट्री में काम करती थी
