आगरा में मां ने अपनी 2 साल की बच्ची की सिर कूचकर हत्या कर दी। उसने पहले बच्ची को यमुना में डुबोकर बेहोश किया। बच्ची को मरा समझकर नदी किनारे फेंक कर भाग निकली। महिला को शक हुआ कि बच्ची जिंदा बच सकती है। इसके थोड़ी देर बाद वह मौके पर उसे देखने पहुंची। तभी वहां मौजूद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला ने पति से झगड़े के बाद बच्ची की हत्या कर दी। उसका किसी युवक से अफेयर था। जिसे लेकर महिला का पति से झगड़ा होता था। घटना मंगलवार छत्ता थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बुधवार को इसका खुलासा किया है।
पूरी घटना विस्तार से… आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में मंगलवार शाम 7 बजे यमुना आरती स्थल पर लड्डू गोपाल की मूर्ति के पास एक बच्ची का शव मिला था। स्थानीय लोगों ने पानी में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को यमुना से बाहर निकाला। इसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बच्ची ने टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था। उसकी उम्र लगभग 2 साल थी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बच्ची की पहचान धाकरान निवासी रामू धाकड़ और ममता की बेटी खुशी के रूप में हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि ममता की किसी अन्य युवक से दोस्ती थी, जिससे वह फोन पर बातचीत करती थी। रामू धाकड़ इसका विरोध करता था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। घटना की सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दोपहर से शाम तक बच्ची को घुमाती रही
मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे ममता अपनी बेटी खुशी को दवा दिलाने के बहाने घर से लेकर गई थी। इसके बाद शाम तक बच्ची को शहर में इधर-उधर घुमाती रही। शाम करीब 5 बजे वह बच्ची को लेकर यमुना आरती स्थल स्थित लड्डू गोपालजी की प्रतिमा के पास यमुना किनारे पहुंची। काफी देर तक बच्ची को लेकर वहीं बैठी रहीं। यमुना किनारे जब माहौल सुनसान हो गया तो ममता ने मौका पाकर बच्ची को यमुना में डुबाया। काफी देर तक उसे यमुना में डुबाए रखा। जब बच्ची बेहोश हो गई तो पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया। बताया जा रहा है, बच्ची की हत्या करने के बाद महिला फिरोजाबाद चली गई। ऐसे पकड़ में आई बच्ची को मारने वाली मां
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया- धाकरान क्षेत्र निवासी पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया था कि बच्ची की हत्या उसकी पत्नी (बच्ची की मां) ने की है। पुलिस जांच में भी इसकी पुष्टि हुई। बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर लगातार नजर रखे हुए थी। मंगलवार देर रात को एक महिला घटनास्थल पर पहुंची थी। ये बच्ची की मां ममता ही थी। जोकि ये देखने पहुंची थी कि बच्ची मरी या नहीं। इस बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ———————- ये खबर भी पढ़ें….
कानपुर में 20 साइबर ठगों को दौड़ाकर पकड़ा: एक और ‘मिनी जामताड़ा’ का भंड़ाफोड़; 17 गाड़ियों से 70 पुलिसवाले पहुंचे यूपी में एक और ‘मिनी जामताड़ा’ का भंड़ाफोड़ हुआ है। कानपुर पुलिस 17 गाड़ियों के साथ फिल्मी स्टाइल में पहुंची। ड्रोन से रेकी करते हुए पूरे इलाके को चारो ओर से घेर लिया। फिर खेतों में बनीं झोपड़ियों में से 20 साइबर ठगों को अरेस्ट किया। इन झोपड़ियों से ही ये लोग ठगी का धंधा चलाते थे। पुलिस के अनुसार, साइबर ठग देशभर में लोगों को कभी पुलिस अधिकारी बनकर तो कभी आवास योजना या बैंक लोन के नाम पर झांसा देते थे। पढ़ें पूरी खबर…
मां ने दो साल की बच्ची का सिर कूच डाला:आगरा में पहले यमुना में डुबोया, महिला के अफेयर को लेकर पति से झगड़ा हुआ था
