पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह के हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपितों में सिविलि लाइंस के एमजी मार्ग हर्ष होटल के सामने सागर पेशा निवासी विजेता पत्नी शौकत अली और इसका बेटा शाहिल पुत्र शौकत अली हैं। हालांकि वारदात के दिन ही मुख्य आरोपित विशाल को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
उल्लेखनीय है कि धूमनगंज थाना क्षेत्र के निवासी एल.एन. सिंह की सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हर्ष होटल के सामने 23 अक्टूबर की रात धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटो में मुख्य आरोपित विशाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
