गुरुग्राम में मां-बेटी ने 3 महिलाओं को पीटा, VIDEO:शॉपिंग के दौरान 10 हजार रुपए हुए चोरी; कैश मिलने पर किया समझौता

Spread the love

गुरुग्राम में सदर बाजार में खरीदारी करने आई एक मां के 10 हजार रुपए चोरी हो गए। उन्होंने पास खड़ी तीन महिलाओं पर चोरी का शक जताया और तलाशी देने को कहा। जब आरोपी महिलाओं ने तलाशी देने से इनकार कर दिया, तो गुस्साई मां-बेटी ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बीच बचाव किया। इसके बाद मां-बेटी के रुपए पास ही जमीन पर पड़े मिल गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में मौखिक तौर पर समझौता हो गया और पीड़ित महिला ने लिखित शिकायत देने से भी मना कर दिया। मारपीट की वीडियो आया सामने इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाओं के बीच हाथापाई और मारपीट होती दिख रही है। जिसमें एक महिला दूसरी महिला को थप्पड़ मारती नजर आ रही है। उसको रोकने के लिए पुलिस जवान भी मशक्कत कर रहे हैं। राजीव कॉलोनी से शॉपिंग करने आई थी राजीव कॉलोनी की रहने वाली मां-बेटी सदर बाजार में खरीदारी करने आई थीं। बाजार में भीड़ के बीच मां की जेब से 10 हजार रुपए गायब हो गए। उन्होंने आसपास खड़ी तीन महिलाओं पर शक किया, जो मूल रूप से बिहार और पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं और दिल्ली में रहती हैं। तलाशी लेने पर हुआ झगड़ा मां-बेटी ने उनसे तलाशी की मांग की, लेकिन महिलाओं के मना करने पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर मां-बेटी ने कथित तौर पर तीनों महिलाओं की पिटाई कर दी। झगड़ा होता देख एक महिला मौके से भाग गई। छत से वीडियो बनाया इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से टीम मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया। किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी। जांच में आरोपी महिलाओं से कोई पैसा या सामान बरामद नहीं हुआ। दोनों पक्षों में समझौता हुआ सदर पुलिस थाने के एसएचओ मदन लाल ने बताया कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आरोपी महिलाओं की तलाशी में भी कुछ रिकवर नहीं हुआ। दोनों पक्षों के बीच मौखिक समझौता हो गया और वे आपस में मामला निपटा कर चले गए। इसलिए कोई केस दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी जांचे, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला।