मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पुतिन बोले- युद्ध से कोरोना जैसे हालात संभव; मोदी जंग पर आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे, यूपी में एक कंपनी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए

Spread the love

नमस्कार, कल की बड़ी खबर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की चेतावनी को लेकर रही। उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध से कोरोना महामारी जैसे हालात हो सकते हैं। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी में पेट्रोल-डीजल के लिए मची मारामारी से जुड़ी है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. पुतिन बोले- ईरान युद्ध से कोविड जैसे हालात का खतरा, जो जंग लड़ रहे, उन्हें भी अंदाजा नहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान युद्ध को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि युद्ध से कोरोना महामारी जैसे हालात हो सकते हैं। जो देश इस युद्ध में शामिल हैं, उन्हें भी इसके असर का अंदाजा नहीं है। संघर्ष का असर अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स, उत्पादन और सप्लाई चेन पर पड़ रहा है। क्रूड ऑयल की कीमतें 5.2% बढ़ीं: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों में करीब 5% का उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 5.2% बढ़कर 107.54 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। खबर से जुड़े 5 अहम अपडेट्स… पूरी खबर पढ़ें… 2. यूपी में एक कंपनी ने पेट्रोल के दाम ₹5.30 बढ़ाए, डीजल 3 रुपए महंगा; पंपों पर दिनभर भीड़ यूपी के गुरुवार को कई जिलों में पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लाइनें लगी रहीं। कुछ जिलों के कई पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। लखनऊ के भी 4 पेट्रोल पंप वीरान पड़े रहे। पेट्रोल नहीं होने की वजह से लोगों को लौटना पड़ा। दो टंकी लेकर पहुंचा बाइक वाला: देवरिया, सुल्तानपुर और गोंडा समेत कई जिलों के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ी। लोग बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच गए। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। गोरखपुर में दोपहर 12 बजे एक युवक बाइक पर एक और टंकी लादकर तेल लेने पहुंचा। कहा- दोनों टंकियां फुल कर दीजिए। नायरा ने यूपी में बढ़ाए फ्यूल रेट: नायरा पेट्रोलियम ने प्रदेश में पेट्रोल 5.30 और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया। इसके बाद लखनऊ में नायरा के पंपों पर पेट्रोल ₹100.15 और डीजल ₹91.05 प्रति लीटर मिल रहा। पहले पेट्रोल ₹94.84 और डीजल ₹88.05 प्रति लीटर मिलता था। पूरी खबर पढ़ें… 3. मोदी ईरान जंग पर आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे, संसद में कहा था- आने वाला समय मुश्किल ईरान जंग को लेकर PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। वे देश के हालातों पर चर्चा करेंगे। हालांकि, इस मीटिंग में चुनावी राज्यों के सीएम इसमें शामिल नहीं होंगे। इससे पहले 24 मार्च को भी PM ने राज्यसभा में कहा था कि आने वाला समय कोरोना जैसी परीक्षा लेगा। देश में ईंधन की कमी नहीं: सरकार ने आज देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी की खबरों को खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि दुनिया में कुछ भी हो जाए, भारत के पास 60 दिन का पेट्रोल, डीजल है। पूरी खबर पढ़ें… 4. होटल-रेस्टोरेंट बिल में LPG चार्ज नहीं जोड़ेंगे, सरकार बोली- ऐसा किया तो कार्रवाई होगी अब होटल-रेस्टोरेंट ग्राहकों से ‘LPG चार्ज’ के नाम पर पैसे नहीं ले सकते हैं। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने बताया कि होटल-रेस्टोरेंट अपने मेन्यू में ही सभी खर्च शामिल करें। गैस या अन्य खर्च के नाम पर बिल में अलग से चार्ज जोड़ना नियमों के खिलाफ माना जाएगा। कैफे ने नींबू पानी पर 5% LPG चार्ज वसूला था: बेंगलुरु के एक कैफे ने नींबू पानी के बिल पर 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ लगाया था। ग्राहक ने दो मिंट लेमोनेड ऑर्डर किए, जिनकी कुल कीमत 358 रुपए थी। कैफे ने ₹17.90 (5%) डिस्काउंट दिया, फिर GST के साथ 5% यानी ₹17.01 ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ जोड़ा। इससे कुल बिल ₹374 हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 5. पांच चुनावी राज्यों से ₹400 करोड़ जब्त, बंगाल में TMC-BJP वर्कर्स में झड़प, 20 घायल पांच चुनावी राज्यों में चुनावी घोषणा के बाद से अब तक 400 करोड़ रुपए सामग्री और कैश जब्त हुआ है। इसमें ₹17.44 करोड़ कैश, ₹167.38 करोड़ के ड्रग्स शामिल हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हुई। इसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हिमंता बोले- कांग्रेस पाकिस्तान में सरकार बना सकती है: असम CM हिमंता ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह या तो पाकिस्तान में होगी या बांग्लादेश में। पूरी खबर पढ़ें… 6. इकाना में ऋषभ पंत ने सबसे लंबा छक्का मारा, 9 हजार स्कूली बच्चों ने चीयर किया लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की तरफ से ‘LSG नेक्स्ट-जेन डे’ मनाया गया। इस दौरान सुपर सिक्स बॉल कांटेस्ट में LSG कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे लंबा छक्का मारा। दूसरे नंबर पर मिशेल मार्श रहे। खिलाड़ियों ने सिग्नेचर टेनिस बॉल्स दर्शकों की ओर फेंके। 9 हजार बच्चों ने LSG की नई टीशर्ट पहनकर उनको चीयर किया। ऋषभ ने फुटबॉल भी खेला: प्रमोशनल प्रोग्राम में 9 हजार स्कूली बच्चों ने लाइव संगीत की धुनों पर जोरदार तालियां बजाकर टीम का स्वागत किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने ग्राउंड का चक्कर लगाया। खिलाड़ियों-बच्चों के बीच मजेदार इंटरैक्शन भी हुआ। ऋषभ ने बच्चों और फैंस को मोटिवेट किया। वह ग्राउंड पर फुटबॉल खेलते हुए भी नजर आए। पूरी खबर पढे़ं… 7. कश्मीर में ईरान के लिए ₹18 करोड़ चंदा जुटाया गया, आतंकी फंडिंग में इस्तेमाल की आशंका कश्मीर ईरान के समर्थन में 18 करोड़ रुपए का चंदा जुटाया गया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। आशंका है कि इन पैसों का इस्तेमाल आतंकी फंडिंग में हो सकता है। करीब 85% रकम शिया समुदाय से आई है, जिसे ईरान में संघर्ष से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इकट्ठा किया गया है। चंदे की राशि और बढ़ सकती है: सूत्रों के मुताबिक, भारत में ईरानी दूतावास ने सीधे पैसे ट्रांसफर करने के लिए एक विशेष बैंक अकाउंट भी खोला है, जिसमें UPI के जरिए भुगतान की सुविधा दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि चंदे की राशि और बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… 11 साल के लड़के ने उड़ाया प्लेन अमेरिका में 11 साल के रिशी शर्मा ने 4 साल की ट्रेनिंग के बाद प्लेन उड़ाया। उसने ऑक्सनार्ड एयरपोर्ट पर टच-एंड-गो लैंडिंग की। हालांकि, अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के लोग अकेले विमान नहीं उड़ा सकते, लेकिन वे इंस्ट्रक्टर के साथ ट्रेनिंग ले सकते हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास
🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को पुराने दोस्तों से मदद मिल सकती है। मिथुन राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…