मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान बोला- भारत से लड़ाई में फायदा हुआ; पतंगबाजी से 17 मौतें; अखिलेश ने कहा- काशी से शुरू होगा BJP का विनाश

Spread the love

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पाकिस्तान के दावे से जुड़ी रही। उसने कहा कि भारत से लड़ाई में उसका बहुत फायदा हुआ। वहीं, दूसरी बड़ी खबर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के BJP को लेकर दिए बयान पर है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. पाकिस्तान बोला- भारत से संघर्ष के बाद फायदा हुआ, हमारे फाइटर-जेट्स डिमांड में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने दावा किया कि भारत से लड़ाई में उनका फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि संघर्ष के बाद से कई देश पाकिस्तानी फाइटर जेट्स खरीदना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें बांग्लादेश, सूडान, लीबिया, सऊदी अरब, इराक और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं, जिन्होंने पाकिस्तान का JF-17 थंडर फाइटर जेट्स खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। JF-17 से तेजस से सस्ता है: रॉयटर्स के मुताबिक, पाकिस्तान से इंडोनेशिया करीब 40 JF-17 खरीदने वाला है। वहीं, बांग्लादेश को भी JF-17 फाइटर जेट बेचेगा। JF-17 की तुलना भारत के तेजस, अमेरिका के F-16 और रूस के MiG-29 से की जाती है। इन तीनों की तुलना में JF-17 सबसे सस्ता माना जाता है। पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान JF-17 की मदद से भारतीय जेट्स गिराने का दावा किया था। पढ़ें पूरी खबर… 2. सुप्रीम कोर्ट की ED अफसरों पर दर्ज FIR पर रोक, I-PAC रेड मामले में ममता सरकार को नोटिस सुप्रीम कोर्ट ने I-PAC रेड मामले में ED अफसरों के खिलाफ दर्ज FIR पर 3 फरवरी तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने ममता सरकार से दो हफ्तों में जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि सरकार ED के काम में दखल न डालें। एजेंसी को ईमानदारी से काम करने दें। उनके काम में दखल न डालें। ममता पर सबूत मिटाने का आरोप: ED ने 8 जनवरी को TMC के IT हेड हेड प्रतीक जैन के घर और कंपनी से जुड़े ठिकानों पर छापा मारा था। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस दौरान CM ममता जबरन घुसीं और अपने साथ सबूत लेकर चली गईं। पढ़ें पूरी खबर… 3. अखिलेश बोले- काशी ही BJP के विनाश का कारण बनेगी, प्रियंका ने कहा- मणिकर्णिका को मिटाना घोर पाप काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण पर कांग्रेस और सपा ने सवाल उठाए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- अविनाशी काशी ही भाजपा के विनाश का कारण बनेगी। भाजपा ये सब सिर्फ पैसे कमाने के लिए कर रही। प्रियंका गांधी ने X पर लिखा- देश की धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को मिटाना घोर पाप है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एक्स पर पोस्ट करके पीएम मोदी से 2 सवाल पूछे। मणिकर्णिका का 25 करोड़ से हो रहा पुनर्निमाण मणिकर्णिका घाट पर 25 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास परियोजना का काम चल रहा। इसके तहत घाट को तोड़ा गया है। इससे निकले मलबे को बड़ी नाव की मदद से गंगा पार भेजा जा रहा है। तोड़फोड़ के दौरान मिले कलाकृतियों को जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक विभाग की मदद से संरक्षित करके गुरुधाम में रखवाया है। पढ़ें पूरी खबर… 4. ताजमहल में शाहजहां-मुमताज की असली कब्र खुली, 30 फीट नीचे तहखाने में उतरे अफसर ताजमहल में गुरुवार को शाहजहां-मुमताज की असली कब्र खोली गई। ASI के अफसर तहखाने में 30 फीट नीचे उतरे। इसके बाद गुसल की रस्म (कब्रों पर चंदन का लेप) के साथ उर्स की शुरुआत हुई। मुगल बादशाह शाहजहां का 371वां उर्स कल से शुरू हो गया है। ASI और उर्स कमेटी ने फूलों की चादर चढ़ाई। उर्स 3 दिन तक चलेगा। इस दौरान टूरिस्ट्स के लिए एंट्री फ्री रहेगी। उर्स के दौरान ताजमहल में कव्वाली गूंजेगी। कब्रों पर देश में खुशहाली के लिए दुआ मांगी जाएगी। आखिरी दिन यानी 17 जनवरी को चादरपोशी होगी, जिसमें एक सतरंगी चादर 1720 मीटर लंबी चढ़ाई जाएगी। अखिल भारत हिंदू महासभा ने उर्स का विरोध किया। महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के कार्यालय पहुंचे, पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर… 5. मकर संक्रांति- प्रयागराज में 91 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया, पतंगबाजी से दो दिनों में 17 की मौत देशभर में गुरुवार को भी मकर संक्रांति मनाई गई। इस मौके पर PM मोदी ने गायों को चारा खिलाया। वहीं, प्रयागराज संगम में 91 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। पतंगबाजी में पिछले दो दिनों में 17 लोगों की मौत हो गई। गुजरात में 9, राजस्थान में 6, यूपी और कर्नाटक में 1-1 की मौत हुई। CM योगी ने मंदिर में सीटी: बजाई यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ ने गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई। नाथ परंपरा के अनुसार, उन्होंने गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गले में लटकी सीटी बजाई और दंडवत होकर प्रणाम किया। पढ़ें पूरी खबर… 6. MP में असम के छात्र के चेहरे पर मारे लात-घूंसे, नाक टूटी; पीड़ित बोला- हत्या का डर MP के अनूपपुर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय में असम छात्र हीरोस ज्योतिदास से मारपीट की गई। पांच से छह लड़के उसके हॉस्टल रूम में घुसे, नाम और राज्य पूछकर मारपीट शुरू कर दी। छात्र बुरी तरह से घायल है और डरा हुआ है। पीड़ित बोला कि उसे हत्या का डर है। यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने आरोपी छात्रों को निष्काषित कर दिया है। 5 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज: मारपीट की घटना के लेकर छात्रों ने घेराव किया। इसके बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने आरोपी छात्रों को निष्काषित कर दिया है। वहीं, पांचों छात्रों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… सऊदी के 142 साल के बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब के 142 साल के बुजुर्ग नासिर बिन रदान अल राशिद का निधन हो गया। उन्होंने तीन शादियां की थीं। उनके 134 बच्चे पोते हैं। आखिरी शादी उन्होंने 110 साल की उम्र में की थी। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी या बड़े सौदों से फायदा मिलेगा। कन्या राशि वालों को नई डील से फायदा मिलेगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…