नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरान से जुड़ी है, नए सुप्रीम लीडर ने कहा कि तेल के लिए होर्मुज रास्ता अभी नहीं खुलेगा। वहीं दूसरी खबर देश में एलपीजी संकट को लेकर है, रसोई गैस सिलेंडर को दोगुने दाम में बेचा जा रहा है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ईरान के नए सुप्रीम लीडर बोले- अमेरिकी बेस पर हमले जारी रहेंगे, होर्मुज का रास्ता नहीं खुलेगा ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद गुरुवार को अपना पहला बयान जारी किया। इसमें उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद कर दे, नहीं तो उन पर हमले जारी रहेंगे। जहाजों के लिए रास्ता अभी नहीं खुलेगा: ईरान के सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाए गए संदेश में खामेनेई ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता भी नहीं खोला जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध लगातार तेज हो रहा है। क्या भारत के जहाजों को इजाजत मिली: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से पूछा गया कि क्या ईरान ने भारत जाने वाले जहाजों को अनुमति दी है। इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस विषय पर ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगा। हाल की बातचीत में समुद्री शिपिंग की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़ें… 2. गैस की किल्लत, ₹900 वाला सिलेंडर ₹1800 में मिल रहा; सरकार बोली- लोग पैनिक हो रहे अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग के बीच भारत में LPG की डिमांड बढ़ गई है। देशभर में गैस सिलेंडर एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रहीं। ₹900 वाला घरेलू गैस सिलेंडर ₹1800 में बिक रहा है। वहीं चेन्नई में एक पेट्रोल पंप में तेल खत्म हो गया, जिसके बाद गाड़ियों को वापस जाने को कहा गया। मंत्री बोले- LPG उत्पादन 28% बढ़ाया: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री पुरी ने लोकसभा में कहा- मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों खासकर गरीब और वंचित वर्ग की रसोई में किसी तरह की कमी न हो। घरेलू आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यूपी में भी सिलेंडर को लेकर मारामारी: गोरखपुर में गुरुवार को कालाबाजारी के आरोप में दो गैस एजेंसियों को सील कर मालिकों को अरेस्ट किया गया। सपाइयों ने लखनऊ में सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। सीएम योगी ने लोगों से अफवाह से बचने की अपील की। सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा- LPG मतलब ‘लापता गैस’। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों की हत्या, ठेकेदार ने DGM और मैनेजर को गोलियां मारीं बदायूं में ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के DGM यानी उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता (55) और असिस्टेंट मैनेजर सेल्स हर्षित मिश्रा (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू प्लांट में पराली वेंडर था। 3 महीने पहले अजय की फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था, जिससे वह खुन्नस मानता था। वह पहले भी अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दे चुका था। इसके बाद हर्षित मिश्रा ने पुलिस से सिक्योरिटी मांगी थी, जो उन्हें नहीं मिली। खौफ में DGM ने वीआरएस ले लिया था: हर्षित ने इसी साल 4 फरवरी को अजय के खिलाफ मूसाझाग थाने में केस दर्ज कराया था। वहीं DGM सुधीर गुप्ता अजय की धमकी से इस कदर खौफ में थे कि उन्होंने वीआरएस ले लिया था। 31 मार्च को उन्हें चार्ज छोड़ना था। बावजूद इसके आरोपी पर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया था। पूरी खबर पढ़ें… 4. भारत पर फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, 16 बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ जांच शुरू अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने भारत और चीन समेत अपने 16 प्रमुख ट्रेडिंग पार्टनर्स के खिलाफ ‘सेक्शन 301’ के तहत नई जांच शुरू कर दी है। ‘सेक्शन 301’ अमेरिका को उन देशों पर एकतरफा टैक्स बढ़ाने की शक्ति देता है, जो उसकी कंपनियों को नुकसान पहुंच रहे हो। इस साल नए टैरिफ का ऐलान संभव: पिछले महीने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति ट्रम्प के टैरिफ को अवैध बताने के बाद, प्रशासन अब नए कानूनी रास्तों से टैरिफ का दबाव वापस बनाने की तैयारी में है। यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) जेमिसन ग्रीर के मुताबिक, इस जांच के कारण इस साल गर्मियों तक भारत, चीन, यूरोपीय संघ और मैक्सिको जैसे देशों पर नए टैरिफ लगाए जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत, वर्ल्ड कप जीत के जश्न मनाया था क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर बेंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने यह शिकायत की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, टीम इंडिया की जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक वीडियो में पंड्या अपने कंधे पर तिरंगा ओढ़कर मैदान पर नाचते और दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे हार्दिक: आरोप है कि जश्न के दौरान पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे दिखे। उस समय भी उनके कंधे पर तिरंगा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है। पूरी खबर पढ़ें… 6. फारूक अब्दुल्ला बोले- ऊपर वाले ने बचाया, हमलावर ने सिर पर कुछ इंच दूर से गोली चलाई थी जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने खुद पर हुए हमले के एक दिन बाद कहा कि, मुझे ऊपर वाले ने बचाया है। शादी से निकलते समय मैंने कुछ आवाज सुनी, मुझे लगा कि यह पटाखा है। बाद में मुझे बताया गया कि एक आदमी ने पिस्तौल से दो गोलियां चलाईं। फारूक से कुछ इंच दूर चली गोली: फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। हमलावर ने सिर पर कुछ इंच दूर से गोली चलाई थी। गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर का हाथ ऊपर कर दिया और उन्हें गोली नहीं लगी। हमलावर कमल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। हमलावर को कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: PM बोले- LPG को लेकर कुछ लोग डर फैला रहे: वो इससे फायदा उठाना चाहते हैं, कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी (पढ़ें पूरी खबर) 2. ग्राउंड रिपोर्ट: होटल-ढाबों की रसोई ठंडी; 5 वाली चपाती 15 की हुई: घरों में एक साथ पक रहा 2 वक्त का खाना; ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से इंडक्शन भी गायब (पढ़ें पूरी खबर) 3. कोर्ट: SC बोला-पेरेंट्स की सैलरी OBC क्रीमी लेयर का आधार नहीं: सिविल सेवा पास करने वाले कैंडिडेट्स को राहत, आरक्षण का फायदा नहीं मिला था (पढ़ें पूरी खबर) 4. नेशनल: देश में LPG की किल्लत, इंडक्शन की मांग बढ़ी: अमेजन में प्रोडक्ट की 30 गुना तक बिक्री, कई ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आउट ऑफ स्टॉक (पढ़ें पूरी खबर) 5. रिपोर्ट: ईरान में अभी सरकार नहीं गिरा पाएगा अमेरिका: मौजूदा लीडरशिप का जनता पर पूरा कंट्रोल; ट्रम्प जल्द ऑपरेशन खत्म कर सकते हैं (पढ़ें पूरी खबर) 6. नेशनल: LPG की कमी से स्विगी-जोमैटो पर ऑर्डर घटे: दिन में 30 नहीं, 5 ऑर्डर मिल रहे; रेस्टोरेंट बंद, IT कंपनियां बोलीं- घर से टिफिन लाएं (पढ़ें पूरी खबर) 7. टेक: अब छोटे बच्चे भी चला सकेंगे वॉट्सएप: मेटा ने पेरेंट-मैनेज्ड मॉडल पेश किया; 13 साल से कम उम्र वालों के लिए होगा (पढ़ें पूरी खबर) 8. क्रिकेट: युवी से पावर हिटिंग सीख रहे पंत: IPL से पहले स्टांस बदला, पिछले सीजन में 269 रन ही बना सके थे (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… जंग में इजराइल का ‘बॉम्ब शेल्टर डेटिंग’ ऐप ईरान से जंग के बीच इजराइल में चर्चा में है। मिसाइल सायरन बजते ही लोग शेल्टर में छिपते हैं और अक्सर बोर हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखकर यह ऐप बनाया गया, जिससे शेल्टर में मौजूद सिंगल लोग आसपास के सिंगल्स से कनेक्ट कर सकें। हालांकि, इसे प्रमोट करने पर सरकार की आलोचना भी हो रही है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- 1600 करोड़ मिले थे, ट्रम्प रोजाना 16 हजार करोड़ उड़ा रहे; कहां से आए ईरान जंग के पैसे, कैसे होगी भरपाई 2. भास्कर एक्सप्लेनर- भारत के पास कितने दिन की LPG बची: जंग लंबी छिड़ी तो सरकार कहां से लाएगी रसोई गैस; आपको क्या करना चाहिए 3. पूरी तरह बदलने वाला है RSS: प्रांत प्रचारक पद खत्म होगा, यूपी चुनाव में पहला टेस्ट; जानिए कैसा होगा नया स्ट्रक्चर 4. ब्लैकबोर्ड- भूख के बजाय, दवाओं के ट्रायल से मरना अच्छा: बच्चों को तो 25 लाख मिल जाएंगे; उन्हें रिसर्च के लिए खून चाहिए, हमें पैसा 5. जरूरत की खबर- आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं: रेगुलर करें ये 8 आई एक्सरसाइज, डाइट में शामिल करें ये हेल्दी चीजें, न करें 8 गलतियां 6. पेरेंटिंग- बेटा मैथ्स से बहुत डरता है: हर टेस्ट से पहले उसका पेट दर्द करने लगता है, उसका ये गणित का डर कैसे दूर करूं? 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान बोला- शिप के लिए होर्मुज का रास्ता नहीं खुलेगा; सिलेंडर दोगुने रेट में बिक रहा; यूपी में HP के 2 अफसरों की हत्या
