मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- कांग्रेसी पहले से ही नंगे; ट्रम्प के रिजॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी; अखिलेश का दोनों डिप्टी CM को खुला ऑफर

Spread the love

नमस्कार, कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि देश पहले से ही जानता है कि कांग्रेस वाले नंगे हैं। दूसरी बड़ी खबर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर प्रयागराज में बच्चों के यौन शोषण FIR को लेकर रही। हम आपको यह भी बताएंगे अखिलेश किस पर नाराज हो उठे। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. मोदी बोले- देश जानता है कांग्रेसी पहले से नंगे, PM की कुर्सी चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो PM मोदी AI समिट में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने को लेकर कांग्रेस पर भड़क गए। मेरठ में उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो। फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने आगे कहा कि अगर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले लोगों के दिल जीतो। महिला सांसदों को सीट पर भेजकर और कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। PM मोदी के स्पीच की 2 बड़ी बातें… AI समिट में कांग्रेस ने शर्टलेस प्रदर्शन किया था: 20 फरवरी को AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन किया था। इसके विरोध में भाजपा ने कई शहरों में विरोध किया था।मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए और कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर … 2. ट्रम्प के रिसॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी, मौके पर मौत; गन और फ्यूल केन मिला राष्ट्रपति ट्रम्प के रिसोर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि 20 साल का शख्स गैरकानूनी तरीके से अंदर घुस रहा था। उसके पास से शॉटगन जैसी बंदूक और फ्यूल कैन मिला है। हालांकि उसकी पहचान अभी नहीं बताई गई। ट्रम्प रिसॉर्ट में नहीं थे: घटना के वक्त राष्ट्रपति ट्रम्प वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में मौजूद थे। आमतौर पर वह वीकेंड पर मार-ए-लागो में समय बिताते हैं। ट्रम्प की सुरक्षा में पहले भी चूक हो चुकी है। 13 जुलाई 2024 में ट्रम्प को एक रैली के दौरान एक हमलावर ने गोली मार दी थी। यह गोली उनके कान को छूते हुए गुजरी थी। उस वक्त वे राष्ट्रपति नहीं थे। पढ़ें पूरी खबर … 3. टी-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के अंतर से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। डेविड मिलर प्लेयर ऑफ द मैच रहे: साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 गेंद पर 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर 50 गेंद पर 97 रन की साझेदारी की। मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर … 4. अखिलेश का केशव-पाठक को ऑफर- 100 विधायक लाइए, CM बन जाइए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को बड़ा ऑफर दिया। कहा- दोनों में से कोई भी 100 विधायक अपने साथ ले आए और मुख्यमंत्री बन जाए। मन तो दोनों का ही है। इससे अच्छा ऑफर उन्हें कहीं नहीं मिलेगा। ऑफर सिर्फ एक हफ्ते के लिए ही है। शंकराचार्य धरने पर बैठे, तब कहां थे डिप्टी सीएम: ब्रजेश पाठक के बटुकों की पूजा करने पर अखिलेश ने तंज कसा। कहा- सरकार की तरफ से शंकराचार्य जी के साथ क्या व्यवहार हो रहा? यह जो एक्सरसाइज हो रही है। अभी हाल-फिलहाल, जो आपको देखने को मिल रहा है कि अचानक कुछ लोग निकल पड़े हैं सम्मान देने के लिए। पढ़ें पूरी खबर… 5. दिल्ली में हमले की प्लानिंग करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों से कनेक्शन दिल्ली में धमाके की प्लानिंग करने वाले 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 6 तमिलनाडु और 2 पश्चिम बंगाल से अरेस्ट किए गए। यह सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। 12 से ज्यादा मोबाइल, 16 सिमकार्ड बरामद: संदिग्धों के पास से 12 से ज्यादा मोबाइल फोन और 16 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद हुए हैं। तमिलनाडु के तिरुप्पुर से जिन 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल हैं। इन लोगों ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट की थीं। पढ़ें पूरी खबर … 6. भारत ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीता, फाइनल में बांग्लादेश को 46 रन से हराया इंडिया-ए ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीत लिया है। टीम ने बैंकॉक में खेले गए फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 46 रन से हराया। भारत के लिए तेजल हसबनीस ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 34 बॉल पर नाबाद 51 रन बनाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के हाईलाइट्स: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.1 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर … 7. अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में FIR, पॉक्सो एक्ट में हुआ केस शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग बच्चों से यौन शोषण मामले FIR दर्ज कर ली गई है। प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज FIR में शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद का भी नाम है। पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को FIR करने के आदेश दिए थे। बच्चों से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा: 8 फरवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने पॉक्सो कोर्ट में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि अविमुक्तेश्वरानंद गुरुकुल की आड़ में बाल उत्पीड़न करते हैं। कोर्ट में 2 बच्चों को पेश भी किया था। हालांकि, अविमुक्तेश्वरानंद ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा;- रामभद्राचार्य के शिष्य मुकुंदानंद ने केस किया है। वह हिस्ट्रीशीटर है। उसने पहले भी लोगों के ऊपर झूठे केस किए हैं। वह लोगों को धमकाता है, धन उगाही करता है। पढ़ें पूरी खबर … 8. अमिताभ बच्चन को पहला साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला, कल्कि के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर चुने गए 70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन केरल के कोच्चि में हुआ। अमिताभ बच्चन को फिल्म कल्कि 2898 AD के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल (तेलुगु) का अवॉर्ड दिया गया। यह उनका पहला साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड है। प्रभास स्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का रोल निभाया था। पुष्पा 2 ने पांच अवॉर्ड जीते: फिल्म पुष्पा 2 ने तेलुगु कैटेगरी में पांच अवॉर्ड जीते, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर (सुकुमार) और बेस्ट एक्टर (अल्लू अर्जुन) शामिल रहे। तमिल कैटेगरी में फिल्म अमरन ने सात अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर (सिवकार्तिकेयन) और बेस्ट एक्ट्रेस (साई पल्लवी) शामिल हैं। मलयालम सिनेमा से सुपरस्टार ममूटी को ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। पढ़ें पूरी खबर … 9. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के 3 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को ब्लास्ट किया जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चतरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी मारे गए।सुरक्षाबलों ने उस ठिकाने को ही ब्लास्ट कर दिया, जहां आतंकी छिपे हुए थे। एनकाउंटर अभी भी जारी है। 4 फरवरी को भी 3 आतंकी ढेर हुए थे: इससे पहले 4 फरवरी को भी चतरू में ही सुरक्षाबलों ने जैश के ही एक आतंकी को मार गिराया था। वहीं, उधमपुर जिले में भी गुफा में छिपे जैश के 2 आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में मार गिराया गया था। पढ़ें पूरी खबर … 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के 3 आतंकी ढेर: सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को ब्लास्ट किया; 4 फरवरी को भी 3 आतंकी मारे थे (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 16 मौतें: सभी एक परिवार के; PAK बोला- TTP के 7 कैंपों को निशाना बनाया, आत्मघाती हमलों का बदला लिया (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: SFI बीफ-फेस्ट की इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने आलोचना की: फिल्म केरल स्टोरी 2 के विरोध में आयोजन किया था; कहा-बीफ और मुसलमानों में लिंक नहीं (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: अजित पवार प्लेन क्रैश- 28 फरवरी तक आएगी रिपोर्ट: विपक्ष का फडणवीस की टी पार्टी में जाने से इनकार; कहा- सरकार का रुख साफ नहीं (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली: इसमें भारत पर 18% टैरिफ लगना था, अब ट्रम्प ने खुद ही ग्लोबल टैरिफ 15% किया (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: मन की बात- PM मोदी के देश को तीन मंत्र: टेक्नोलॉजी अपनाएं, ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा दें; साइबर क्राइम से सतर्क रहें (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: जयराम रमेश बोले-मोदी तारीफ करते रहे, ट्रम्प टैरिफ लगाते रहे: अमेरिका से ट्रेड डील किसानों के गले में फंदा, एकतरफा समझौता मंजूर नहीं (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा: पुलिस अधिकारी की बेटी के प्राइवेट पार्ट सैनिटाइजर से जलाए: गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर ने मारपीट कर न्यूड VIDEO बनाया, यूरिन पिलाया; BSc की छात्रा (पूरी खबर पढ़ें) एमपी: ग्वालियर के कांग्रेस नेता को ले गई दिल्ली पुलिस: AI समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप; पिता बोले- कुछ नहीं बताया (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… अंडरवियर लाने के लिए 50 अफसरों की ड्यूटी प्रयागराज में BSNL के डायरेक्टर विवेक बंजल की खातिरदारी के लिए 50 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई। इन्हें ब्रेकफास्ट, लंच के साथ-साथ अंडरवियर तक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना के बाद फैसला वापस ले लिया गया। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: PAK की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, तालिबान ने बदले की कसम खाई; पुराने साथियों में इतनी दुश्मनी कैसे हुई संडे जज्बात- लड़का समझकर महिला टॉयलेट से खींचकर बाहर किया: पहलवान हूं, टूटे कान; कद-काठी देखकर लोग कहते हैं- ‘लड़का लगती हूं, शादी नहीं होगी’ भास्कर एक्सप्लेनर: मां ने ठुकराया, खिलौने से लिपटकर जी रहा: वायरल पंच-कुन की भावुक कहानी; क्या बंदर भी इंसानों जैसी फीलिंग रखते हैं भास्कर एक्सक्लूसिव: जैश की महिला जिहादी ब्रिगेड, भारत के लिए नया खतरा: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मसूद अजहर ने नियम बदले, दिल्ली ब्लास्ट पहला असाइनमेंट एक्ट्रेस लाना क्लार्कसन का मर्डर अब भी मिस्ट्री: लाश कुर्सी पर, दांत जमीन पर बिखरे मिले; हत्यारे म्यूजिक प्रोड्यूसर की जेल में मौत जरूरत की खबर- 7 तरीकों से फैलता फ्लू वायरस: आसपास किसी को सर्दी-जुकाम तो रहें दूर, फ्लू के संक्रमण से ये 9 सावधानियां बचाएंगी 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों को निवेश से फायदा मिलेगा। वृष राशि वालों की इनकम के सोर्स बनेंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…