नमस्कार, कल की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल-असम समेत पांच राज्यों में चुनाव तारीखों के ऐलान की रही। दूसरी खबर ईरान की है, उसने धमकी दी है कि नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. प.बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान, 4 मई को रिजल्ट चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा। 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों-यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता हैं। यहां 824 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन राज्यों में आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। पूरी खबर पढ़ें… 2. ईरान बोला- नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे: वह मासूम बच्चों का हत्यारा; कॉफी पीते नजर आए नेतन्याहू अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के 16 दिन हो गए हैं। इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि अगर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जिंदा हैं तो उन्हें ढूंढकर मारेंगे। अल जजीरा के मुताबिक, IRGC ने कहा, “बच्चों का हत्यारा अगर जीवित है, तो पूरी ताकत से उसका पीछा करेंगे और उसे मारेंगे।” अफवाहों के बीच यरुशलम के रेस्टोरेंट पहुंचे नेतन्याहू: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मौत की अफवाह के बीच सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे यरूशलम के एक रेस्टोरेंट में कॉफी पी रहे हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘वे कहते हैं कि मैं क्या हूं?’ वायरल वीडियो से उड़ी मौत की अफवाह: 13 मार्च को नेतन्याहू के एक वीडियो मैसेज में कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके दाएं हाथ में 6 उंगलियां दिख रही हैं। इसके बाद कई लोगों ने उस वीडियो को AI और डीपफेक बताना शुरू कर दिया। इसके बाद अफवाह फैलने लगी कि ईरान के हमले में नेतन्याहू की हत्या हो गई या वे जर्मनी भाग गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। यह कार्रवाई तब हुई जब भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा यानी LoC के पास कुछ हलचल देखी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन चलाया। सेना ने राइफल, गोला-बारूद बरामद किया: 14-15 मार्च की रात बुछार इलाके में घुसपैठ कर रहे एक आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में आतंकी मारा गया। सेना ने उसके पास से हथियार बरामद किए हैं, जिनमें एक AK राइफल, पिस्तौल और गोला-बारूद शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… 4. LPG सिलेंडर के लिए राजस्थान-बिहार में कई जगह जाम लगा, UP में सपा नेता पर FIR अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देश में LPG सिलेंडर को लेकर एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। कानपुर में सुबह 9 बजे एक एजेंसी के बाहर ‘आज गैस नहीं मिलेगी’ का नोटिस देखकर लोगों ने हंगामा कर दिया। लखनऊ में सपा नेता के रिसॉर्ट से 88 सिलेंडर मिले। उस पर FIR दर्ज की गई है। राजस्थान में एक-एक किमी लंबी लाइन: राजस्थान में LPG के लिए लोग परेशान हैं। गैस गोदाम के बाहर लाइन लगी है। ऐसा ही हाल CNG-LPG स्टेशन का भी है।ऑटो की एक-एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर: अगर आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है, तो अब आपको अपना LPG सिलेंडर को सरेंडर करना होगा। देश में गहराते गैस संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने सप्लाई के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। पूरी खबर पढ़ें… 5. रेपिस्ट आसाराम ने काशी विश्वनाथ के VIP दर्शन किए, 50 पुलिसवाले भीड़ संभालते रहे रेप केस में सजा काट रहा आसाराम तीन दिनों से वाराणसी में है। रविवार शाम करीब 8 बजे उसने VIP प्रोटोकॉल के तहत बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। व्हीलचेयर पर बैठकर गेट नंबर 4 से उसने मंदिर में एंट्री ली। 50 से अधिक पुलिसकर्मी घेरा बनाकर आसाराम को मंदिर के अंदर ले जाते हुए दिखाई दिए। क्यों तीर्थों में घूम रहा आसाराम: आसाराम ने अयोध्या में कहा था- भारत में कई ऐसे तीर्थ स्थान हैं, जहां प्राण त्यागने या जाने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है। शास्त्रों में 7 मोक्षदायी स्थान बताए गए हैं। इनमें अयोध्या, मथुरा, माया (हरिद्वार), काशी, कांची, अवंतिका और पुरी हैं। 6 महीने की अंतरिम जमानत पर: 25 अप्रैल, 2018 को जोधपुर की अदालत ने इस मामले में दोषी आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तभी से आसाराम सेंट्रल जेल जोधपुर में बंद है। आसाराम को राजस्थान और गुजरात हाईकोर्ट को 6-6 महीने की अंतरिम जमानत मिली है। पढ़ें पूरी खबर… 6. गिल-मंधाना BCCI इंटरनेशनल क्रिकेटर चुने गए: 2 साल में ICC ट्रॉफी जीतने वाली पांचों टीमें सम्मानित भारतीय कप्तान शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को रविवार को BCCI इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ ईयर चुना गया। दोनों को BCCI ने रविवार को आयोजित नमन अवॉर्ड 2026 में सम्मानित किया। द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में 1983 वर्ल्डकप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से दिया गया। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को भी यह सम्मान मिला। पांच टीमों को भी सम्मानित किया गया: यहां 2024-26 तक 5 ICC टूर्नामेंट जीतने वाली पांचों टीमों को सम्मानित किया गया। इसमें मेंस टी-20 वर्ल्डकप, चैंपियंस ट्रॉफी, विमेंस वर्ल्डकप के अलावा, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली मेंस-विमेंस टीमें शामिल रहीं। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: केजरीवाल-सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया: शराब नीति मामले में हाईकोर्ट के समन को चुनौती, जज बदलने की मांग; ट्रायल कोर्ट से बरी हो चुके (पढ़ें पूरी खबर) 2. ओपिनियन पोल: बंगाल में ममता सरकार: असम में हिमंता की वापसी; केरल में कांग्रेस-लेफ्ट, तमिलनाडु में स्टालिन-AIADMK में कड़ा मुकाबला (पढ़ें पूरी खबर) 3. राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने ओडिशा से 82 विधायक पारादीप भेजे: कांग्रेस के 8 MLA बेंगलुरु में रुके; राज्य की 4 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग (पढ़ें पूरी खबर) 4. मौसम: उत्तराखंड- केदारनाथ-पिथौरागढ़ में बर्फबारी, नैनीताल में ओले गिरे: MP में तापमान 40° पार; UP के 35, राजस्थान के 10 जिलों में आंधी-बारिश संभव (पढ़ें पूरी खबर) 5. इंटरनेशनल: नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी: 7 लोगों की मौत, 7 घायल; मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौटते समय हादसा (पढ़ें पूरी खबर) 6. बिजनेस: भारत से 45,000 टन डीजल खरीदेगा बांग्लादेश: फ्रेंडशिप-पाइपलाइन से अप्रैल तक सप्लाई होगी, ईद से पहले ईंधन की किल्लत खत्म (पढ़ें पूरी खबर) 7. बॉलीवुड: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़: पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा (पढ़ें पूरी खबर) 8. क्रिकेट: RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल ने शादी की: पत्नी श्वेता पुंडीर कंटेंट क्रिएटर; क्रिकेटर पर पिछले साल रेप के 2 केस दर्ज हुए थे (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… सबसे लंबे कानों वाला गधा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड अमेरिका के जॉर्जिया में होप नाम के एक गधे ने सबसे लंबे कानों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। गधे के कानों की लंबाई 40.20 सेंटीमीटर, यानी करीब 1 फीट 3 इंच है। इसके कान 12 इंच के सबवे सैंडविच से भी बड़े हैं। इससे पहले ब्रिटेन के ‘बम्बू’ नाम के गधे के पास यह रिकॉर्ड था। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. ग्राउंड रिपोर्ट- क्या साउथ बंगाल से निकलेगा BJP की जीत का रास्ता: 5000 किमी की परिवर्तन यात्रा, 237 सीटों तक पहुंची, लोग बोले- बदलाव चाहिए 2. आलिया भट्ट@33; नेपोटिज्म पर ट्रोलिंग हुई: पृथ्वीराज चौहान को राष्ट्रपति बताकर मजाक बनीं; बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड 6 बार जीतने का रिकॉर्ड बनाया 3. संडे जज्बात-अपने 4 जवान बेटे-बेटियों को जहर देकर कैसे मारूं: वे सारा दिन बिस्तर पर पड़े रहते हैं; शादी की उम्र में उन्हें चम्मच से खिलाता हूं 4. जरूरत की खबर- युवाओं में बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर: इन 9 आदतों के कारण बढ़ता रिस्क, डॉक्टर से जानें कंट्रोल करने के नेचुरल तरीके 5. साइबर लिटरेसी- टिकट रिफंड के नाम पर 2 लाख ठगे: समझें कैसे होते ये स्कैम, बचाव के लिए जरूरी 9 सावधानियां, न करें ये 6 गलतियां 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान; ईरान बोला- नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे; UP में रेपिस्ट आसाराम को VIP प्रोटोकॉल
