मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:आतंकी मुठभेड़ में 7 जवान घायल; मोदी बोले- देश की पहली पसंद बनी भाजपा; प्रयागराज पुलिस ने शंकराचार्य को रोका, साधु को पीटा

Spread the love

नमस्कार, कल की बड़ी खबर आतंकी मुठभेड़ में 7 जवानों के घायल होने की रही। दूसरी बड़ी खबर प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य और पुलिस के बीच हुए बवाल से जुड़ी रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. प्रयागराज माघ मेला- पुलिस ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को रोका, साधु को पीटा प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान पुलिस ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी रोक दी। पुलिस ने उनसे पैदल संगम जाने को कहा, लेकिन शंकराचार्य नहीं माने। शिष्यों के विरोध पर धक्का मुक्की हुई और कई को हिरासत में लिया गया। एक साधु को पीटा गया। पालकी भी क्षतिग्रस्त हो गई।शंकराचार्य स्नान नहीं कर पाए और धरने पर बैठ गए। कलेक्टर बोले- शंकराचार्य को पालकी की परमिशन नहीं थी: प्रयागराज के DM मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि भीड़ की वजह से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पैदल चलने के लिए कहा गया। लेकिन वे नहीं माने और बिना अनुमति पालकी के साथ जाने लगे। उस समय संगम पर ज्यादा भीड़ थी। समर्थकों ने बैरियर तोड़कर पुलिस से धक्का-मुक्की की। पूरे मामले की जांच हो रही है। शंकराचार्य ने कहा- पुलिस हमारे हमारे संतों को मार रही थी। ये योगी आदित्यनाथ के इशारे पर हुआ, क्योंकि वे हमसे नाराज हैं। जब महाकुंभ में भगदड़ मची थी, तो मैंने उन्हें जिम्मेदार ठहराया था। अब वे बदला निकालने के लिए अधिकारियों से कह रहे होंगे। पढ़ें पूरी खबर… 2. जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में 8 जवान घायल, 3 एयरलिफ्ट किए गए जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़ में सेना के 8 जवान घायल हुए हैं। 3 जवानों को इलाज के लिए उधमपुर एयरलिफ्ट किया गया। घटना किश्तवाड़ के ऊपरी जंगली इलाके सोनार की है। यहां 2-3 से आतंकी छिपे हैं। उनके खिलाफ सेना का ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी है। 2024 में18 जवान शहीद हुए: साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल के मुताबिक, साल 2025 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी हिंसा में कुल 46 मौतें हुईं। इसमें शहीद हुए 18 जवान और पहलगाम में मारे गए 28 नागरिक शामिल हैं। वहीं, इस दौरान सुरक्षाबलों ने 46 आतंकियों को भी मार गिराया। पढ़ें पूरी खबर… 3. मोदी बोले- देश की पहली पसंद भाजपा है, बिहार के बाद अब बंगाल से जगंलराज खत्म करेंगे PM मोदी ने असम में कहा कि बीजेपी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश की पहली पसंद भाजपा बन गई है। बिहार में जनता ने भाजपा को रिकॉर्ड जनादेश दिया। मुंबई में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई। मोदी बोले- TMC घुसपैठियों को बचा रही: PM ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में 837 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स शुरू किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां की जनता अब असली परिवर्तन चाहती है। हर कोई 15 साल के महाजंगल राज को बदलना चाहता है। बिहार की तरह अब यहां भी जंगलराज खत्म जोगा। PM ने कहा;- TMC को घुसपैठिए इसलिए पसंद हैं, क्योंकि वो इनके पक्के वोट बैंक हैं। उन्हें बचाने के लिए TMC किसी भी हद तक जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 4. दावा- शिंदे ने ढाई साल तक BMC मेयर पद मांगा, शिंदे ने होटल में 29 पार्षदों से मुलाकात की BMC के चुनावी नतीजों से महाराष्ट्र की सियासत में नया पेंच फंस गया है। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट ने भाजपा से ढाई साल के लिए मेयर का पद मांगा है। इसी वजह से भाजपा-शिवसेना में खींचतान शुरू हो गई है। इस दौरान शिंदे ने ताज होटल में 29 पार्षदों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुंबई का मेयर महायुति गठबंधन से ही बनेगा। शिंदे ने सभी पार्षदों को होटल में शिफ्ट किया: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों का रिजल्ट 16 जनवरी को आया था। 227 सीटों वाली BMC में भाजपा 89 पर जीती है। शिंदे गुट ने 29 वार्ड जीते हैं। बहुमत का आंकड़े 114 है। ऐसे में भाजपा को 25 पार्षदों की जरूरत है। लेकिन शिंदे ने अपने सभी 29 पार्षदों को ताज होटल में शिफ्ट कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 5. झांसी में 32 साल छोटी गर्लफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े किए, रिटायर्ड रेलवेकर्मी 7 दिन से अंगों को जला रहा था झांसी में एक रिटायर्ड रेलवेकर्मी ने 32 साल छोटी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर बॉडी को कई टुकड़ों में काट डाला। सबूत मिटाने के लिए वह सात दिनों से रोजाना एक-एक अंग जला रहा था, ताकि उसकी बदबू घर तक ही समिति रहे। वह शनिवार रात नीले बक्से में शव के अधजले अवशेष भरकर ठिकाने लगाने निकला था। लेकिन भंडाफोड़ हो गया। दोनों के बीच 10 साल से संबंध था: मुख्य आरोपी राम सिंह परिहार को रविवार देर रात पुलिस ने पकड़ लिया है। प्रीति आरोपी की तीसरी पत्नी थी। दोनों के बीच 10 साल से संबंध था। पढ़ें पूरी खबर… 6. ग्रीनलैंड- ट्रम्प के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर, कहा- हमारा देश बिकाऊ नहीं ग्रीनलैंड में ट्रम्प के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने कहा कि ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है और अमेरिका के कब्जे की धमकी पर नाराजगी जताई। पुलिस के मुताबिक, ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक में यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है। टैरिफ 25% बढ़ाया जा सकता है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोप के 8 देशों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ये देश ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे की धमकी का विरोध कर रहे थे। ट्रम्प ग्रीनलैंड पर कब्जा क्यों करना चाहते हैं: ट्रम्प का कहना है कि अमेरिका की सुरक्षा के लिए बहुत अहम जगह है। यहां से चीन और रूस पर नजर रखी जा सकती है। अगर अमेरिका कंट्रोल नहीं करेगा तो रूस-चीन कब्जा कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 7. इंदौर में दूषित पानी से 50+ मौतें होने का दावा, परिजन बोले-श्मशान से रिकॉर्ड गायब इंदौर के भागीरथपुरा में स्थानीय लोगों ने दावा किया कि दूषित पानी से 50 से ज्यादा मौतें हुईं। पीड़ितों ने राहुल गांधी से बताया कि प्रशासन ने असली आंकड़े छिपाए, कई शव रात में ही गांव भेज दिए और श्मशान के रिकॉर्ड भी गायब कर दिए। दरअसल, राहुल गांधी शनिवार को भागीरथपुरा पहुंचे थे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी। सरकार ने पहले 4 मौतें बताईं, फिर 15 माना: मध्यप्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि इंदौर में दूषित पानी से 4 मौतें हुई हैं। लेकिन अगली रिपोर्ट में माना कि 15 लोगों की जान गई है। इनमें 5 माह का बच्चा भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर.. 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… महिला जिस बर्तन को समझ रही थी कचरा, वह ₹29 लाख का निकला अमेरिका की 91 साल की लोइस जर्गेंस के घर में एक मिट्टी का बर्तन रखा हुआ था, जिसे वह कचरा समझ रही थीं। उसने सोचा कि इसे बेचकर 2 हजार रुपए तक कमा सकते हैं। उसने इसे नीलामीघर को दे दिया और यह 29 लाख रुपए में बिक गया। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों की भागदौड़ सफल रहेगी। वृष राशि वालों को नए एग्रीमेंट मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…