हरियाणा में 12वीं फिजिक्स-इकोनॉमिक्स की परीक्षा आज:1162 सेंटरों पर 88 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे, अब तक 77 नकलची पकड़े

Spread the love

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा 2 मार्च सोमवार को 12वीं कक्षा के भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) और अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 2 मार्च को 1 हजार 162 परीक्षा कें पर संचालित होने वाली भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र और डीएलएड द्वितीय वर्ष रि-अपीयर विषय की परीक्षा में 88 हजार 426 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड (10वीं और 12वीं) परीक्षाओं में अभी तक हुए 4 एग्जाम में कुल 77 नकलची पकड़े जा चुके हैं। वहीं 10 से ज्यादा पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया जा चुका है। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए बोर्ड द्वारा दावे किए जा रहे हैं और 320 उड़नदस्ते नियुक्त किए गए हैं। 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदेशभर में करीब 1 हजार 431 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिसमें 2 लाख 96 हजार 593 लड़के और 2 लाख 69 हजार 818 लड़कियां शामिल हैं। केंद्र अधीक्षक उपस्थिति एवं यूएमसी रिपोर्ट लिंक पर करें अपडेट
बोर्ड अधिकारियों ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि इन परीक्षाओं के लिए सभी केंद्र अधीक्षकों को शिक्षा बोर्ड द्वारा तैयार किया गया लिंक उपलब्ध करवाया गया है। जिसमें सभी केंद्र अधीक्षक उनके केंद्र की प्रतिदिन की अनुपस्थिति और यूएमसी रिपोर्ट ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों, उनके माता-पिता और अन्य नाते-रिश्तेदार को यह नहीं भूलना चाहिए कि आज प्रतियोगिता का युग है और ऐसे वक्त में समाज में अपना स्थान बनाने के लिए योग्यता का होना परमावश्यक है। इसमें नकल काम नहीं करेगी, अकल ही असल मायने में लाभकारी रहेगी। उन्होंने पुरजोर अपील की कि वे अपने बच्चों को सद्मार्ग पर चलना सिखाएं। उन्होंने कहा कि समाज में यह संदेश जाना चाहिए कि किसी भी सूरत में नकल नहीं होने दी जाएगी। परीक्षा की सूचिता को भंग करने वालो को सजा दी जाएगी।