मादक पदार्थों के तस्कर और ड्रग्स पैडलरों के खिलाफ करें निर्णायक कार्रवाई : एसएसपी

monthly-crime-meeting-in-jamshedpur-strict-action
Spread the love

बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में एसएसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त रोक लगाने और विशेष रूप से ड्रग्स पैडलरों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने का भी आदेश दिया गया।

बैठक में जिले में लंबे समय से लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई।

इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपर्युक्‍त सभी बिंदुओं पर थाना प्रभारियों की ओर से की जा रही कार्रवाई की निरंतर समीक्षा की जाएगी। बैठक में वारंट और कुर्की के शीघ्र निष्पादन, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन की स्थिति, फरार अभियुक्तों पर कार्रवाई एवं सिटिजन पोर्टल, जेओएफएस और सीसीटीएनएस से जुड़े कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

इस दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।