रायपुर : कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र तोमर को चार दिन की पुलिस रिमांड पर

Spread the love

अगली पेशी 14 नवंबर को निर्धारित की गई है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान वीरेंद्र से पूछताछ में सूदखोरी के नेटवर्क, अवैध वसूली और उससे जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। रायपुर पुलिस के अनुसार वीरेंद्र तोमर और उसके भाई रोहित सिंह तोमर जून महीने से फरार थे। वीरेंद्र के खिलाफ तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाने में मारपीट, अवैध संपत्ति, आर्म्स एक्ट और करोड़ों रुपये की अवैध वसूली से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने तलाशी में उसके घर से अवैध हथियार और विस्टों फाइनेंस नामक ग्रुप से संबंधित वसूली के करोड़ों रुपये के दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी ने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा था और बार-बार ठिकाना बदल रहा था, जिससे पकड़ना मुश्किल हो रहा था। अंततः रायपुर पुलिस की विशेष टीम ने ग्वालियर में उसकी रेकी कर उसे गिरफ्तार किया।