मोनालिसा बोलीं- डायरेक्टर ने 10 बार गलत तरीके से छुआ:परिवार को बताया तो साथ नहीं दिया; पिता बोले- बेटी पर दबाव, झूठ बुलवा रहे

Spread the love

अभिनेत्री मोनालिसा भोंसले ने केरल के कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान उन्हें 10 बार गलत तरीके से छुआ गया। उन्होंने कहा, “मैंने अपने परिवार को बताया, लेकिन उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया। फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं हैं। मुझे पता है कि मैंने क्या सहा है। मुझे सिर्फ न्याय चाहिए।” पिता बोले- बेटी ने कभी शिकायत नहीं की इधर, महेश्वर में दैनिक भास्कर से बातचीत में मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान वे और उनका परिवार 24 घंटे मोनालिसा के साथ थे। उन्होंने कहा कि सनोज मिश्रा उसे अपनी बेटी की तरह मानते हैं। सनोज मिश्रा को टारगेट किया जा रहा जयसिंह ने यह भी कहा कि उनके और उनकी पत्नी पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। उनके अनुसार, सनोज मिश्रा उनकी मदद कर रहे थे, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बेटी से अपील की कि किसी के दबाव में आकर झूठे आरोप न लगाए और कहा कि वे सरकार से बात कर उसे घर वापस लाने का प्रयास करेंगे महिलाएं बोलीं- आरोपों के कारण सब आहत
महेश्वर निवासी विक्रम पटेल और मोहल्ले की महिलाओं ने कहा कि जिस बेटी के फिल्म जगत में जाने पर पूरा समाज गर्वित था, वही आज आरोपों के कारण सभी आहत हैं। उन्होंने मोनालिसा के परिवार से संपर्क में होने के दावे का खंडन किया और कहा कि फिलहाल उनका उससे कोई संपर्क नहीं है। डायरेक्टर बोले- मोनालिसा का ब्रेनवॉश किया
सनोज मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने मोनालिसा को उसके परिवार के पास सुरक्षित पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद उनके खिलाफ साजिश रची गई। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मिलकर उनका विरोध किया और मोनालिसा का ब्रेनवॉश किया, जिससे उसके मन में उनके प्रति गलत धारणा बनाई गई। उन्होंने इसे मिशनरियों और जिहादियों का ‘जॉइंट ऑपरेशन’ बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस मोनालिसा बोलीं सुरक्षा नहीं मिली तो सुसाइड कर लेंगी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने चेताया कि यदि उन्हें और उनके पति को सुरक्षा नहीं मिली, तो वे आत्महत्या कर सकती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ केरल और मध्यप्रदेश सरकार से सुरक्षा मांगी और कहा कि उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पति पर गलत आरोप न लगाने की अपील मोनालिसा ने कहा कि उनके पति फरमान खान के खिलाफ गलत आरोप न लगाए जाएं। उन्होंने बताया कि दोनों ने 11 मार्च 2026 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और किसी भी धर्म का अपमान नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डायरेक्टर उनकी शादी को लव जिहाद बता रहा है और समाज में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहा है।