मम्मी-पापा प्लीज बॉयफ्रेंड के घरवालों को परेशान न कीजिए। इसमें इन लोगों की कोई गलती नहीं है। हम अपनी मर्जी से भागे हैं। मैं आपसे बहुत बार बोली थी कि इनसे शादी करा दीजिए, लेकिन आप लोग धमकी देते रहे। कहे कि कोठे पर बेच देंगे, पानीपत भेज देंगे। मुझे मारते भी थे। ये बातें प्रयागराज की रहने वाली खुशबू सिंह ने कही। बॉयफ्रेंड सूरज पटेल पर कोरांव थाने में केस दर्ज हुआ तो खुशबू ने वीडियो जारी कर सफाई दी। उसने अपनी मर्जी से घर से भागने की बात कहीं है। बता दें 24 जनवरी की रात खुशबू और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मिलकर परिवार वालों को मारने साजिश रची। खुशबू ने प्रेमी से नशीला पदार्थ मंगाया। रात के खाने में मिला दिया। जब पूरा परिवार बेहोश हो गया, तो वह प्रेमी के साथ घर से भाग गई। पहले जानिए क्या है पूरा मामला
प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के सुहाग कंचनपुर गांव की रहने वाली खुशबू (19) का अफेयर तीन सालों से सूरज पटेल (23) के साथ चल रहा था। मोबाइल पर बातचीत, मैसेज होते रहे। दोनों एक दूसरे मिलते भी रहे। करीब 20 दिन पहले कंचन सूरज से बात करते हुए पकड़ी गई तो परिवार वालों ने मोबाइल छीन लिया। उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद कंचन और सूरज ने बगावत करने का फैसला कर लिया। उन्होंने घर से भागने की योजना बनाई। सूरज ने चुपके से खुशबू को नया मोबाइल दिला दिया। दोनों चोरी छिपे बात करने लगे। 24 जनवरी की रात सबको खिलाया नशीला पदार्थ
योजना के तहत खुशबू ने प्रेमी सूरज से नशीला पदार्थ मंगाकर रख लिया। रात का खाना उसने बताया और उसने नशीला पदार्थ मिला दिया। पिता जितेंद्र कुमार, मां पुष्पा देवी, भाई सचिन और दादी तेतरा देवी नशीला पदार्थ मिला हुआ खाना खाकर बेहोश हो गईं। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे खुशबू बॉयफ्रेंड सूरज के साथ घर से भाग गई। भोर में 4 बजे के करीब पिता को होश आ गया। उन्होंने पूरे घर को बेहोश पाया तो पड़ोसियों को जगाया। इसके बाद सभी लोगों को सीएचसी कोरांव ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया-सभी को नशीला पदार्थ खिलाया गया है। सीएचसी में इलाज के बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में रखा गया। पिता जितेंद्र कुमार ने कोरांव थाने में तहरीर देकर सूरज पटेल पर केस दर्ज करा दिया। आरोप लगाया कि सूरज के कहने पर सभी को नशीला पदार्थ खिलाया गया। इसके बाद बेटी को लेकर भाग गया। बीए की छात्रा है खुशबू
खुशबू और सूरज के गांवों के बीच 20 किलोमीटर की दूरी है। खुशबू बीए फस्ट ईयर की छात्रा है। जबकि सूरज बीए कर चुका है। दोनों के परिवार वाले खेती किसानी कराते हैं। छोटा मोटा व्यापार भी करते हैं। खुशबू और सूरज के बीच तीन सालों से अफेयर है। गांव के लोग भी इनके रिश्तों के बारे में जानने लगे थे। कोरांव थाना प्रभारी राकेश वर्मा ने बताया- पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है। सूरज का मोबाइल सर्विलांस पर है। हालांकि घटना के बाद से उसका मोबाइल ऑन नहीं हुआ। भागने से पहले पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाया गया था। ———————- ये खबर भी पढ़ें…. मेरठ में बेटियां बोलीं- अब्बू को फांसी दी जाए:शक की वजह से अम्मी को मार डाला; बच्चों की शक्ल भी नहीं देखना चाहते थे
‘हमारी अम्मी पाक थीं, निकाह के 20 सालों में आज तक अम्मी ने किसी की तरफ आंख उठाकर नहीं देखा। वो ताउम्र हम बच्चों, हमारे परिवार और अब्बू के लिए सोचती रहीं। अब्बू के जुल्म सहती रहीं, लेकिन अब्बू ने उन पर शक किया। उनको गलत समझा।पढ़ें पूरी खबर…
मम्मी-पापा ने कहा- कोठे पर बेच देंगे:बॉयफ्रेंड के साथ भागी युवती का VIDEO; बोली- अपनी मर्जी से गए; परेशान मत करिए
