पुलिस के अनुसार ब्यावरा निवासी 33 वर्षीय दलित महिला ने बताया कि वह जनपद कार्यालय आगरमालवा में कार्यरत है, मातामंड मौहल्ले के समीर पुत्र सलीम खां से उसकी जान पहचान हो गई तभी से वह ड्यूटी जाने के दौरान पीछा करने लगा, बीती रात जामनेर जाने के दौरान बसस्टेंड ब्यावरा पर उसने बातचीत करना चाहा, मना करने पर आरोपित ने जाति के बारे में अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 78, 296, 351(3)बीएनएस,एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
राजगढ़ः शासकीय महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़, विरोध पर जाति के बारे में कहे अपशब्द
