आज से मोहन कैबिनेट डिजिटल फार्मेट में होगी शुरू:मंत्रियों, सचिवों को मिलेंगे टैबलेट, बैठक में होगा ई-कैबिनेट एप्लीकेशन प्रशिक्षण, प्रजेंटेशन

Spread the love

मोहन सरकार की आज होने वाली बैठक ई कैबिनेट के रूप में होगी। इस ई कैबिनेट के लिए प्रदेश के सभी मंत्रियों और विभागीय सचिवों को टेबलेट दिए गए हैं। बैठक में मंत्री एवं भारसाधक सचिव को ई-केबिनेट एप्लीकेशन के संबंध में प्रजेंटेशन एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे डिजिटल सिस्टम का प्रभावी उपयोग किया जा सके। मंत्री कभी भी कहीं भी देख सकेंगे कैबिनेट एजेंडा आज होने वाली कैबिनेट बैठक का एजेंडा मंत्रियों को फिजिकली और एवं डिजिटली दोनों फार्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके उपरांत यह डिजिटल रूप में भेजा जाएगा। ई-केबिनेट एप्लीकेशन एक आधुनिक तकनीक, कागज रहित , सुरक्षित और गोपनीय प्रणाली है, जिससे मंत्री कभी भी कहीं भी अपनी सुविधा अनुसार कैबिनेट की कार्यसूची देख सकेंगे। ई-केबिनेट एप्लीकेशन प्रारंभ होने से भौतिक रूप से होने वाले फोल्डर वितरण, कागज एवं समय की भी बचत होगी। साथ ही ई-केबनेट एप्लीकेशन के माध्यम से पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन भी देखा जा सकेगा। इसके अलावा, मोहन कैबिनेट में आज सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सरकारी नौकरी में दो बच्चों की अनिवार्यता खत्म करने को लेकर प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके साथ ही ग्वालियर मेला में वाहनों में 50 प्रतिशत परिवहन शुल्क का प्रस्ताव वित्त विभाग की ओर से लाया जा सकता है।