पश्चिम यूपी को लेकर मोदी की बड़ी बातें:पीएम बोले- नोएडा अंधविश्वास की वजह से पिछड़ा था, सपा ने लूट का एटीएम बना लिया था

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। इस समय ये भारत का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। 4 फेज पूरे होने पर यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा विजन सामने रखा। उन्होंने कहा- यह एयरपोर्ट सिर्फ उड़ानों के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने वाला प्रोजेक्ट है। इसके जरिए पश्चिमी यूपी देश का नया ग्रोथ इंजन बनेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। एयरपोर्ट के फर्स्ट फेज में 3300 एकड़ में टर्मिनल और रनवे बनाया गया है। एक रनवे के साथ इस टर्मिनल की सालाना क्षमता 3 करोड़ पैसेंजर संभालने की होगी। इसकी लागत करीब 11 हजार करोड़ है। नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- एयरपोर्ट से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग संभव है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम यूपी को लेकर बड़ी बातें कहीं। आइए एक-एक करके जानते हैं… पश्चिमी यूपी को सपा ने लूट का एटीएम बनाया था पीएम मोदी ने कहा- पश्चिमी यूपी को सपा ने लूट का एटीएम बना लिया था। आज नोएडा को भाजपा सरकार ने विकास का सशक्त इंजन बना दिया है। इस एयरपोर्ट से हर दो मिनट में एक फ्लाइट उड़ेगी। इस एयरपोर्ट को अटल जी ने 2003 में मंजूरी दे दी थी। कई लोगों का तो तब जन्म भी नहीं हुआ होगा, लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना। केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहले की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी। 2004 से 2014 तक ये एयरपोर्ट फाइलों में दबा रहा। हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। शुरू के दो तीन सालों में सपा ने इस पर काम नहीं होने दिया। जैसे ही भाजपा की यूपी में सरकार बनी। दिल्ली में सरकार बनी, तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी, निर्माण भी हुआ और अब ये शुरू भी हो गया। यूपी की कनेक्टिविटी मजबूत हुई मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं ने पश्चिमी यूपी की कनेक्टिविटी को मजबूत किया है। यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट- ये सभी मिलकर इस क्षेत्र को देश के सबसे अहम ट्रांजिट और बिजनेस हब में बदल देंगे। जेवर एयरपोर्ट बनने से दिल्ली एयरपोर्ट का दबाव कम होगा और एनसीआर में विकास का संतुलन बनेगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आसपास के जिलों में तेजी से शहरीकरण और निवेश बढ़ेगा। विकसित यूपी की उड़ान का प्रतीक बनेगा एयरपोर्ट पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, नोएडा के इस एयरपोर्ट से गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा आदि को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी के किसानों छोटे व लघु उद्योगों और नौजवानों के लिए नए अवसर लाने वाला है। यहां से विमान तो उड़ेगा ही, यह एक विकसित यूपी की उड़ान का प्रतीक बनेगा। पश्चिमी यूपी की जनता को इसके लिए बधाई देता हूं। किसानों की राह भी आसान होगी उन्होंने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि अब पश्चिमी यूपी के किसान अपने फल, सब्जियां और अन्य उत्पाद सीधे विदेश भेज सकेंगे। इससे उन्हें बेहतर दाम मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी। छोटे कारोबारियों और एमएसएमई सेक्टर को भी इससे बड़ा बाजार मिलेगा। जेवर एयरपोर्ट सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि “नए उत्तर प्रदेश” की नई पहचान है, जो पश्चिमी यूपी को वैश्विक नक्शे पर मजबूती से स्थापित करेगा। नोएडा को अंधविश्वास के कारण नजरअंदाज किया गया, मुझे भी डराया गया उन्होंने कहा- इस नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। मुझे याद है शुरूआत में सपा की सरकार थी। मुझे आने का मौका मिला तो यहां के पुराने सीएम डर की वजह से नहीं आए। मुझे भी डराने की कोशिश की गई कि अभी-अभी पीएम बने हैं। लेकिन, मैं इस पवित्र धरती का आशीर्वाद लेने आया। आज मैं इस क्षेत्र के किसानों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनी जमीनें दी हैं। उनके लिए जोरदार ताली बजाएं। ………………. ये खबर भी पढ़िए-
शंकराचार्य 2.18 लाख सैनिकों की चतुरंगिणी सेना बनाएंगे:काशी में कहा- गाय, शास्त्र और मंदिर की रक्षा करेंगे; पहले रोकेंगे-टोकेंगे फिर ठोकेंगे वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार यानी 23 मार्च को चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा- चतुरंगिणी सेना में 2 लाख 18 हजार 700 सैनिक होंगे। उन्होंने बताया- यह सेना गोरक्षा, धर्म रक्षा, शास्त्र रक्षा और मंदिर रक्षा का कार्य करेगी। उनकी ड्रेस पीली होगी। हाथ में परशु (फरसा) होगा। पढ़िए पूरी खबर