यूपी के काशी में 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। यूपी को 43 साल बाद नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। इससे पहले 1984 में इसका आयोजन हुआ था। चैंपियनशिप में देशभर की 58 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यूपी की ओर से पुरुष टीम के कप्तान श्रेयांस सिंह (यूपी पुलिस) हैं, जबकि महिला टीम की कप्तानी प्रियंका (यूपी पुलिस) कर रही हैं। उद्घाटन मैच यूपी और बिहार की पुरुष टीम के बीच होगा। उद्घाटन से पहले खिलाड़ियों ने सिगरा स्टेडियम में मार्च पास्ट किया, जहां ‘सारे जहां से अच्छा’ की देशभक्ति धुन गूंजती रही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम भी पहुंचे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- हमें हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। प्रदेश सरकार ने खेल के बजट का बढ़ाया है। मेजर ध्यानचंद के नाम से मेरठ में यूनिवर्सिटी बनकर तैयार हो रही है। प्रदेश सरकार में नौकरियां मिल रही हैं। खिलाड़ी तहसीलदार, डीएसपी बन रहे हैं। वॉलीबाल तो हमारे गांव-घर का खेल है।
चैंपियनशिप के उद्घाटन से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए- नेशनल सीनियर वालीबाल प्रतियोगिता के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
मोदी वर्चुअली नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप का उद्धाटन करेंगे:काशी में देशभर की 58 टीमें हिस्सा ले रहीं, योगी, डिप्टी सीएम भी पहुंचे
