भोपालः चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

Spread the love

निरीक्षण किये गये मुख्य प्रतिष्ठानों में रायसेन रोड पिपलानी में ओमजय सेव नमकीन से बेसन एवं तेल, गौरव डेरी से दूध, दही, घी, मावा, क्वालिटी स्वीट्स हाउस से मिल्क केक, बादामवर्की, मगज लड्डू, मावा वर्फी के, गोपाल दूध डेरी से दूध, दही, मावा, पनीर, घी के नमूनों की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही जाँच की गई। सभी मानक पाए गए।

इसके अतिरिक्त चलित प्रयोगशाला के माध्य खादय सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा इंद्रपुरी स्थित बजरंग स्वीट्स से नमकीन मठरी, बेसन लड्डू, मिल्क पेड़ा, मिल्क केक, एम.पी.नगर स्थित मनोहर फूड्स से मिल्क केक, मिलन स्वीट्स से मलाई बर्फी, बेसन लड्डू, मावा पेड़ा एंव नमकीन सेव एंव अशोका गार्डन स्थित पंजाब डेयरी से मावा, राजस्थान मिष्ठान भंडार अरविंद विहार बागमुगलिया से समोसा और मावा पेड़ा के नमूने, परमार डेयरी 11 नंबर मार्केट से पनीर का नमूना एवं अमीरा नमकीन हाउस अरेरा कालोनी से नमकीन के सैंपल संग्रहित किये गये।

निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, अरूणेश कुमार पटेल, भोजराज धाकड़, साधना सक्सेना, जे.पी. विश्वकर्मा व जे.पी. लववंशी उपस्थित रहे।