कुलपति ने बताया कि मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया का स्वागत अधिष्ठाता डॉक्टर एनके शर्मा और डॉक्टर अजीत सिंह ने पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर किया। डॉक्टर डी सिंह और डॉक्टर हरिश्चंद्र ने मुख्य अतिथि को पटका पहनाकर स्वागत किया। वहीं डॉक्टर के के पटेल ने मुख्य अतिथि के साथ आए हुए अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर किया। कार्यक्रम में विधायक ने सरकार की महत्वपूर्ण योजना के बारे में विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने अपने हाथों से सभी उपयुक्त विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ श्वेता दुबे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. राजीव सिंह, इंजी. एम ए हुसैन, डॉ. अरुण कुमार, विमल यादव, राजेश यादव, मनोज कुमार , विनय कुमार, रोहित रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
