Aaj Ka Mithun Rashifal 30 March: हरिद्वार के पंडित श्रीधर शास्त्री के अनुसार, सोमवार मिथुन राशि के जातकों के लिए नई शुरुआत और कार्यों में तेजी का दिन रहेगा. दांपत्य और प्रेम संबंध आज अनुकूल रहेंगे, संवाद से गलतफहमियां दूर होंगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और नौकरी या इंटरव्यू के लिए शुभ समय 10:30 से 3:50 बजे तक है. छात्रों के लिए दिन थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन एकाग्रता बनाए रखने से लाभ होगा. व्यवसाय और वित्तीय मामलों में मेहनत और फोकस से सफलता हाथ लगेगी. व्यापारियों के लिए ग्राहकों से संपर्क और अटका हुआ धन वापस पाने का समय अनुकूल रहेगा.
Mithun Rashifal: प्रेम और दांपत्य जीवन में संवाद से आएगा सौभाग्य, नई शुरुआत और ऊर्जा भरा दिन
