हरियाणा के करनाल से रोडवेज बस में चढ़ी छात्राओं से कंडक्टर ने बदसलूकी की। आरोप है कि जब छात्राओं ने मंथली पास दिया तो उसे भी मानने से इनकार कर दिया। यहीं नहीं, छात्राओं को घरौड़ा उतरना था, लेकिन वहां बस नहीं रोकी। ड्राइवर ने छात्राओं को 15 किलोमीटर दूर पानीपत बस स्टैंड से पहले बीच रास्ते में उतार दिया। छात्राओं ने जब खुद के साथ हो रही मनमानी और बदसलूकी का वीडियो बनाना शुरू किया तो कंडक्टर ने कहा कि बनाओ-बनाओ खूब वीडियो बनाओ, जहां मर्जी शिकायत कर लेना, तुम्हारे शिकायत करने पर ही तो यहां बस नहीं रोकते हम। कर लो जो कुछ करना हो। उधर, पानीपत बस स्टैंड से किसी तरह अपने घरों को पहुंची छात्राओं ने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। इस मामले की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के कार्यालय में की गई है, जहां से कार्रवाई का आश्वासन मिला है। वहीं, इस वीडियो का रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा… इस घटना का वीडियो किसी यात्री ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग रोडवेज विभाग को टैग कर कंडक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां सरकार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, वहीं सरकारी कर्मचारी ही बेटियों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने लिया संज्ञान
हालांकि इस मामले में अभी तक रोडवेज विभाग के किसी बड़े अधिकारी का आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार विभाग ने वीडियो का संज्ञान लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि बस किस डिपो की थी और उस समय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ कौन था।
हरियाणा रोडवेज बस में छात्राओं से बदसलूकी,VIDEO:डेस्टिनेशन से 15 KM दूर पानीपत उतारा; कंडक्टर बोला-जा कर दे कंप्लेंट, बस नहीं रुकेगी
