गुरुग्राम में सेक्टर 14 के पास एक 17 साल के नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक केशव गांव बड़ा बैजपुर जिला पलवल का रहने वाला था और कार शोरूम में काम करता था। वह सुखराली में रहता था। उसका एक युवक से 3 हजार रुपए के लेन देन में झगड़ा हुआ था। सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 14 के नजदीक किसी व्यक्ति को चाकू मार दिया गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक घायल केशव को फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्त ने उधार लिए थे 3 तीन हजार रुपए पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक पहले सेक्टर-14,स्थित एक गाड़ियों के शोरूम में काम करता था। फिलहाल सुखराली में किराए पर रहता था। केशव के दोस्त धीरज ने मानू नाम के युवक से दिसंबर 2025 में 3 हजार रुपए उधार लिए थे। केशव ने पैसों का दबाव नहीं देने को कहा आरोपी मानू के द्वारा धीरज पर पैसे वापस करने का दबाव बनाया जा रहा था। जिस पर केशव के ने आरोपी को पैसे के लिए दबाव न बनाने बारे कहा गया। इसी बात को लेकर केशव और आरोपी मानू के बीच कई बार कहासुनी हुई थी। कल शाम और आज हुआ झगड़ा सोमवार शाम और आज सुबह भी दोनों के बीच फोन पर बहस हुई तो केशव सेक्टर 14 स्थित आरोपी मानू के कार्यस्थल के नजदीक आया। जहां पर दोनों के बीच लड़ाई हुई और आरोपी मानू ने चाकू निकाल कर केशव पर वार कर दिया। आरोपी को हिरासत में लिया पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गुरुग्राम में चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:पैसों के लेन-देन में विवाद, कार शोरूम में करता था काम, पलवल का रहने वाला
