इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पुल की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। बारिश के मौसम में आवागमन ठप हो जाता था। किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। गठबंधन सरकार ने जनता की इस जरूरत को समझते हुए पुल निर्माण की सौगात दी है।
मंत्री तिर्की ने कहा कि सरकार लगातार जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को अपना परिवार बताते हुए कहा कि इस परिवार के हर सुख-दुख में मैं हमेशा साथ हूं।
मंत्री ने कहा कि इस पुल के बनने से न सिर्फ ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही आसान होगी, बल्कि किसानों को भी खेतों और बाजार तक पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी।
