मंत्री केदार कश्यप ने पल्ली में समर्थन मूल्य पर धान खरीद का किया शुभारंभ

Spread the love

इस मौके पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार अन्नदाताओं की समृद्धि हेतु प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को उनके धान फसल उत्पादन के विक्रय करने के टोकन की तिथि में उपस्थित होकर केंद्र में धान को बेचने की अपील की। केंद्र के संबंधित अधिकारियों को धान बेचने वाले किसानों की सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। अधिकारी-कर्मचारी भी धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने में जुटे हैं। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ केएस ध्रुव सहित जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।