मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

Spread the love

इस मौके पर मंत्री ने अधिकारियों को विशेष रूप से स्वच्छता,सुरक्षा और आवासीय सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि प्रदेशभर में अब तक 35 सैनिक विश्राम गृह बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन सैनिक विश्राम गृहों की स्थिति ठीक नहीं है,उनका सुधारीकरण और उच्चीकरण कार्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सैनिक विश्राम गृह सैनिकों और उनके परिजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा स्थल हैं, इसलिए यहां आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। जीर्णाेद्धार के उपरांत यह विश्राम गृह सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अधिक उपयोगी और सुगम बनेगा।

इस अवसर पर निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, पार्षद भूपेन्द्र कठैत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

————