रेवाड़ी के बाल भवन में मंत्री विपुल गोयल ने ग्रीवांस कमेटी की मीटिंग में शिकायतें सुनी। सुनवाई के दौरान काम में लापरवाही पाए जाने पर नगर परिषद के XEN को चार्जशीट और DTP को कारण बताओं नोटिस जारी करने के आदेश दिए। मीटिंग में रखी गई 13 में से 7 शिकायतों का समाधान कर दिया गया। पहली बार आई 6 शिकायतों पर उचित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को आदेश दिए हैं। मंत्री ने गलत काम करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी। पहले मिली थी चेतावनी, अब किया चार्जशीट ग्रीवांस की मीटिंग में सेक्टर 3 में पानी की समस्या पर सुनवाई हुई। नगर परिषद के XEN अंकित वशिष्ठ शिकायत का सही जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद उन्हें चार्जशीट करने के आदेश दिए। इससे पहले काम में लापरवाही पाए जाने पर XEN को चेतावनी दी थी। समाधान शिविर में दो बार आई शिकायत को लेकर अनभिज्ञता पाए जताने पर XEN को चेतावनी मिली थी। ग्रीवांस की मीटिंग में सेक्टर तीन की समस्या पर वैसा ही जवाब मिलने पर उन्हें चार्जशीट करने के आदेश दिए। बिना बताए छुट्टी पर चले गए DTP मीटिंग में DTP विभाग को लेकर शिकायत लगी हुई थी। DTP मंदीप सिहाग छुट्टी पर चले गए और मीटिंग में शामिल नहीं हुए। डीसी को भी छुट्टी पर जाने की जानकारी नहीं थी। मंत्री ने इसे लापरवाही मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। कार्यों की करवाई जाएगी जांच मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अभी तक उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कहीं कुछ गलत हुआ है, तो उसकी जांच होगी। हमारे विधायक इसे देखेंगे। किसी ठेकेदार का काम सही नहीं मिला तो उसे ब्लैकलिस्ट कर लाइसेंस को रद्द किया जाएगा।
रेवाड़ी में मंत्री गोयल ने सुनीं शिकायतें, XEN चार्जशीट:काम में लापरवाही बरती; बिना बताए छुट्टी पर गए DTP को नोटिस
