राज्यसभा चुनाव पर मंत्री अरविंद शर्मा का कांग्रेस पर तंज:बोले- ओपन वोटिंग में चोरी कैसी, परशुराम चौक का किया उद्घाटन

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भगवान परशुराम चौक का उद्घाटन किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने सरस्वती मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। कैबिनेट मंत्री ने राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस पर तंज भी कसा। इस चौक पर करीब 50 लाख रुपए का बजट खर्च किया गया है। मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि यह ऐतिहासिक चौक बनाया गया है। शंख के ऊपर भगवान परशुरामजी की प्रतिमा को उजागर किया गया है। जब शंख बजता है, तो पूरा देश जगता है। भगवान परशुराम जी का होना जागरूकता की निशानी है। उनके आदर्शों को युवा पीढ़ी को याद रखना चाहिए। कांग्रेस में गुटबाजी- शर्मा कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के अंदर कहीं न कहीं गुटबाजी है। हालांकि यह उनका आंतरिक मामला है, लेकिन कांग्रेस एक नैरेटिव सेट करती है। कांग्रेस के आरोप पर उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया सबको पता है। विधायक अपना वोट डालने के बाद सिर्फ अपने एजेंट को दिखाते हैं। BJP को कैसे पता किसको वोट डाली उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एजेंट भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरि प्रसाद थे। उन्होंने खुद अपने विधायकों के वोट को देखा है। इसमें बीजेपी को क्या पता कि किसने किसको वोट दिया, यह तो कांग्रेस को ही पता है। वोटिंग पूरी तरह ओपन होती है, जहां विधायक को एजेंट के सामने वोट दिखाना पड़ता है। ओपन वोटिंग में कैसी चोरी कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि इसमें कोई सीक्रेट नहीं है और इसे खुलकर दिखाया जाता है। कांग्रेस के आरोप कि वोट चोरी हुई, इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि ओपन वोटिंग में चोरी कैसे हो सकती है।