भारत के T-20 वर्ल्डकप जीतने पर मंत्री और कांग्रेस-विधायक झूमे:राजस्थान में जश्न, फैंस ने की आतिशबाजी; शादी में मेहमानों ने बड़ी स्क्रीन पर देखा मैच

Spread the love

अहमदाबाद में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप-2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी-20 विश्वकप जीत लिया। टीम इंडिया की जीत के साथ ही जयपुर समेत कई शहरों में जश्न शुरू हो गया। फैंस ने जमकर आतिशबाजी की। जयपुर के SMS स्टेडियम में स्पेशल स्क्रीनिंग में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, जोगाराम पटेल के साथ ही कांग्रेस विधायकों रफीक खान और मनीष यादव ने मैच देखा। भारत के मैच जीतते ही अविनाश गहलोत, रफीक खान और मनीष यादव झूमने लगे। जयपुर, जोधपुर सहित कई शहरों में रेस्टोरेंट्स व होटल्स में फाइनल मैच दिखाने के लिए बड़ी स्क्रीन्स लगाई गई। जालोर में एक शादी के दौरान भी फाइनल मुकाबले का क्रैज दिखा। यहां घराती और बाराती एक साथ बड़ी स्क्रीन पर मैच देखते नजर आए। इससे पहले भारतीय टीम की जीत के लिए राजस्थान के मंदिरों में हवन और भजन-कीर्तन किए गए। टीम की जीत की कामना करते हुए भक्तों ने खाटूश्याम मंदिर में तिरंगा भी चढ़ाया। भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न से जुड़े PHOTOS… पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…