हरियाणा के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10° से ऊपर:17 को बारिश के आसार; 4 जिलों में अधिकतम तापमान 25°C पार पहुंचा

Spread the love

हरियाणा में मौसम का मिजाज इन दिनों मिला-जुला बना हुआ है। जहां दिन में सूरज की तपिश महसूस हो रही है, वहीं रात के तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद कई जिलों में पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 1.3°C की कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के 13 शहरों में रात का पारा 10°C के पार बना हुआ है। प्रदेश में दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट के बावजूद 4 शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई। हालांकि ठंडी हवा चलने से गर्मी बढ़ नहीं पा रही है। प्रदेश में 16 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर का कहना है कि 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम को बदल सकता है। इन 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से ऊपर
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार अंबाला 11.1°C, रोहतक 10.8°C, भिवानी 12.8°C, फरीदाबाद 12.0°C, गुरुग्राम 11.3°C, जींद 10.6°C, कैथल 10.1°C, पानीपत 10.5°C, कुरुक्षेत्र 11.4°C, नूंह 12.4°C और रोहतक 11.4°C में रात का तापमान 10 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6°C सोनीपत में दर्ज हुआ। इससे साफ है कि कुछ क्षेत्रों में अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है। 4 शहरों में अधिकतम तापमान 25°C पार
अधिकतम तापमान की बात करें तो राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, फिर भी दिन के समय कई स्थानों पर हल्की गर्मी महसूस की गई। 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान भिवानी 26.4°C, फरीदाबाद 25.9°C, नूंह 25.7°C और सोनीपत में 25.3°C दर्ज किया गया। राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.4°C भिवानी में रिकॉर्ड हुआ।