पंचकूला में चोटें मार कर अधेड़ की हत्या:चेहरे पर मिले जख्म, पास में पड़ा मिला खून से सना पत्थर; नहीं हुई पहचान

Spread the love

हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। उसका शव कुंडी मोड़ स्थित श्मशान घाट के पास पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार, बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने कुंडी मोड़ के पास शव को पड़ा देखा। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि उस पर किसी भारी वस्तु या हथियार से वार किए गए हैं। घटनास्थल पर शव के चारों ओर काफी खून फैला हुआ था। प्रारंभिक तौर पर इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। शिनाख्त की कोशिशें जारी पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र 50 साल के आसपास है। वह देखने में भिखारी जैसा प्रतीत होता है। इस व्यक्ति को काफी समय से इसी क्षेत्र में घूमता हुआ देखा जा रहा था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिनाख्त के लिए रखवाया गया है। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-20 थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन टीम (FSL) को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके।