महात्मा गांधी समेकित कृषि संस्थान का मनाया गया 11वां स्थापना दिवस

Spread the love

इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत मोमेंटो, पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर किया गया। अतिथियों ने परिसर में स्थापित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर मुख्यअतिथि श्री दास ने विशेष रूप से उत्तरी बिहार में, बाढ़-प्रवण, बाढ़ प्रभावित और जल-संकुलित क्षेत्रों जैसे चुनौतीपूर्ण पारिस्थितिक तंत्रों के समाधान हेतु कृषि की आवश्यकता पर बल देते हुए इस संस्थान को इस पर शोध को विकसित करने पर बल दिया देते हुए इस क्षेत्र में कृषि के विकास के लिए गहन एवं व्यवस्थित वैज्ञानिक अध्ययन की जरूरत है,जिससे उचित आर्थिक विश्लेषण उभरे और कृषि के क्षेत्र मे बेहतर प्रौद्योगिकी का विकास हो सके।

उन्होने किसानों सहित सभी हितधारकों के क्षमता निर्माण का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि बेहतर शोध से ही जल-जमाव वाले क्षेत्रों में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। वही संस्थान के निदेशक डॉ. सुशील कुमार पूर्वे ने 11 सालों में संस्थान के बुनियादी ढांचे के विकास प्रगति, और अधिक सुविधाएं सृजित किए जाने, चल रहे अनुसंधान गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। मौके पर केवीके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. शैलेश कुमार सिंह, डॉ. ए कुंडु, डीईओ मनीष कुमार सिंह, डीडीएम आनन्द कुमार, डॉ. पीके भारती आदि मौजूद थे।