मेटा और गूगल के अधिकारी ईडी के समक्ष नहीं हुए पेश, 28 जुलाई को फिर बुलाया

Spread the love

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मेटा और गूगल के अधिकारी प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष निर्धारित समय पर पेश नहीं हुए। इन कंपनियों के अधिकारियों को 28 जुलाई को गवाही देने के लिए बुलाया है। धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। हालांकि, इन दोनों कंपनियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

केंद्रीय एजेंसी अवैध सट्टेबाजी और जुए के लिंक होस्ट करने वाले कई प्‍लेटफॉर्म की जांच कर रही है, जिसमें विभिन्न इंटरनेट-आधारित सोशल मीडिया आउटलेट्स और ऐप स्टोर्स पर उनके लिए दिए गए विज्ञापनों के उदाहरण भी शामिल हैं। ईडी ने इन दिग्गज टेक कंपनियों को यह समझने और पूछताछ करने के लिए बुलाया है कि ऐसे अवैध प्लेटफॉर्म उनके सोशल मीडिया और संचार लिंक पर विज्ञापन कैसे दे सकते हैं।