विद्यालय में दिया सीमा सुरक्षा व राष्ट्रधर्म पर विद्यार्थियों को संदेश

message-given-to-students-on-border-security-and
Spread the love

उन्होंने कहा कि देश की सीमा सुरक्षा केवल सैनिकों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। युवा वर्ग को राष्ट्रहित के प्रति सजग रहकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

आशीष बाजपेई ने सीमा क्षेत्रों की चुनौतियों और उनके देश की आंतरिक सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ सूर्य प्रकाश ने आशीष बाजपेई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और मजबूत होता है।

कार्यक्रम में अरुण कुमार यादव, संजय मिश्रा, दिनेश सिंह नयाल सहित विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।