Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है और दिल्ली-एनसीआर में तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया है. दिन में ठंड से राहत मिल रही है लेकिन सुबह और रात में ठंड का असर बना हुआ है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में कोहरे और पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. वहीं बिहार और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. इस खबर में पढ़ें देश के मौसम का हाल.
दिल्ली-NCR में 24 डिग्री पहुंचा पारा, यूपी-बिहार में भी सर्दी की छुट्टी! रजाई समेटने से पहले पढ़ लें IMD का नया अलर्ट
