इस दाैरान वहां मौजूद राजस्व अधिकारी अनीश कुमार को हुए क्षति का जायजा लेते हुए अविलम्ब प्रशासनिक स्तर से सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर जिला पार्षद सह भाजपा नेता अजित यादव,रालोमो के वरिष्ठ नेता विनय मेहता सहित दर्जनों एनडीए समर्थित कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा नेता अजीत यादव ने कहा कि शीघ्र ही सहायता राशि भुगतान कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पीड़ितों की सहायता के लिए सदा तत्तपर रहती है।
अग्निपीड़ित परिवार से मिल विधायक ने जताई संवेदना
