यमुनानगर में डंपर की टक्कर से मेडिकल स्टूडेंट की मौत:स्कूटी पर ससुर के साथ ससुराल जा रही, सहारनपुर में हुई थी शादी

Spread the love

यमुनानगर में सहारनपुर रोड पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुजाता के रूप में हुई है, जो जगाधरी वर्कशॉप क्षेत्र की रहने वाली थी। सहारनपुर के सरसावा में उसकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि वह मेडिकल की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, सुजाता अपने ससुर के साथ स्कूटी पर यूपी के जिला सहारनुपर के कस्बा सरसावा की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। ससुर साइड में गिर पड़े, जबकि सुजाता बीच सड़क पर गिर गई। इसी दौरान डंपर के टायर उसके ऊपर से गुजर गए, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। डंपर चालक मौके से हुआ फरार हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सुजाता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि डंपर चालक स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।