फरीदाबाद में मेडिकल स्टोर संचालक को पीटा VIDEO:दुकान खाली करने को लेकर विवाद हुआ, गर्दन पकड़ बाहर खींचा

Spread the love

फरीदाबाद में 22 फुट रोड़ संजय कालोनी में दुकान खाली कराए जाने से नाराज एक युवक ने मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट कर दी। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। संजय कॉलोनी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेडिकल स्टोर चलाता है पीडित संजय कॉलोनी के रहने वाले महेंद्र ने बताया की उन्होंने 22 फुट रोड पर एक मेडिल स्टोर खोला हुआ है। 24 जनवरी की शाम को वह स्टोर पर अकेला था। उसके मेडिकल स्टोर के सामने रवि नामक युवक ने कास्मेटिक की शॉप खोली हुई है। रवि के ने उसके मेडिकल स्टोर पर आकर उसको गालियां देनी शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो रवि ने स्टोर के अंदर घुसकर उसका गला घोंटने की कोशिश की और उसके साथ मारपीट की। आस-पास लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। दुकान खाली कराने को लेकर विवाद महेन्द्र ने बताया कि कुछ समय पहले उसने पास में ही एक दुकान खरीदी थी। उस दुकान में रवि किराये पर कास्मेटिक की शॉप चला रहा था। जब उसने दुकान को खरीद लिया तो रवि से दुकान खाली कर ली। इसी को लेकर रवि उससे रंजिश रख रहा था। पीडित का आरोप है कि पिछले कई दिनों से रवि के द्वारा उसको परेशान किया जा रहा था। पुलिस बोली जांच जारी संजय कालोनी चौकी इंचार्ज कैलाश चन्द्र ने बताया कि रवि पहले एक दुकान मे किराए पर था। जिसको महेन्द्र ने खरीद लिया और रवि से दुकान खाली करा ली। इसी को लेकर दोनों के बीच में तनाव चल रहा था। 24 जनवरी की शाम को रवि ने महेन्द्र के साथ मारपीट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।