एमडीडीए ने दो अवैध निर्माणों को किया सील

Spread the love

अभियान के तहत आकाश दीप भारद्वाज एवं अनीता वर्मा की ओर से किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस दौरान सहायक अभियंता राजेन्द्र बहुगुणा, अवर अभियंता मुनेश राणा, विजय सिंह एवं सुपरवाइजर सहित एमडीडीए की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान तेज कर दिया गया है। देहरादून को योजनाबद्ध एवं स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना हमारी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से अपील है कि वे निर्माण कार्य प्राधिकरण की अनुमति एवं स्वीकृत नक्शे के अनुरूप ही करें। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। एमडीडीए का यह कदम शहर को नियोजित एवं सुरक्षित विकास की दिशा में ले जाने की एक महत्वपूर्ण पहल है।