मध्य प्रदेश में 4 मार्च को होली का पर्व पारंपरिक वैभव, सांस्कृतिक उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया जा रहा है। भोपाल से लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर और अन्य शहरों तक रंग, गुलाल और लोक परंपराओं की धूम नजर आ रही है। पूरा प्रदेश फागुन के रंग में सराबोर दिख रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फूलों और गुलाल से होली खेली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फाग गया। उन्होंने कहा कि दुनिया में बारूद की नहीं, रंगों की बरसात होनी चाहिए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने टिमकी और ढोलक की थाप पर फाग गाकर पारंपरिक होली मनाई। सांसद, मेयर और विधायक ने किया डांस
उज्जैन में संतों ने फूलों और गुलाल से होली खेली। वहीं सांसद अनिल फिरोजिया ‘भीगे चुनर वाली’ गीत पर झूमते नजर आए। रतलाम में मेयर प्रहलाद पटेल ने ‘लैला ओ लैला’ गीत पर डांस किया। वहीं सागर में विधायक शैलेंद्र जैन ने पत्नी के साथ ‘चल छैया छैया’ पर थिरक कर कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह भर दिया। डिंडौरी में कलेक्टर बंगले पर होली मिलन, विधायक ने बजाई ढोलक
डिंडौरी में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के बंगले पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान कांग्रेस विधायक ओंकार सिंह मरकाम ने ढोलक बजाकर फाग गाया, जिससे समारोह में लोक परंपरा की आत्मीय झलक दिखाई दी। होली के रंग में रंगे धीरेंद्र शास्त्री, गीत गाकर डांस किया
बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का अनोखा अंदाज देखने को मिला। वे अपने भक्तों के साथ होली के रंगों में डूबे नजर आए। कभी पगड़ी पहने तो कभी चश्मा पहनकर लोगों को हंसाते नजर आए। आस-पास के गांवों के लोगों के साथ होली गीत गाकर डांस किया। पीर गेट पर टैंकर से रंगों की बौछार, निकला भव्य जुलूस
भोपाल के पीर गेट चौराहे पर टैंकरों से रंगों की बौछार की गई। घोड़े और ऊंटों के साथ निकले जुलूस ने उत्सव को और भव्य बना दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर बड़ी संख्या में लोग झूमते नजर आए। रंग से भरे बड़े-बड़े टैंकर लाए गए थे, जिससे लोगों पर बौछारें की गईं। निवाड़ी में विदेशी मेहमानों ने खेली होली
निवाड़ी में इटली से आए विदेशी मेहमानों ने स्थानीय लोगों के साथ रंग खेलकर सांस्कृतिक सौहार्द की मिसाल पेश की। खजुराहो में भी विदेशी मेहमानों ने जमकर होली खेली। डांसकर त्योहार मनाया। जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर में भी जश्न
जबलपुर के लम्हेटा घाट स्थित इस्कॉन मंदिर जबलपुर में ब्रज शैली की होली मनाई गई। ग्वालियर में महाराजा बाड़ा के विक्टोरिया मार्केट के सामने पारंपरिक मूर्ख सम्मेलन की तैयारी रही। इंदौर में बड़े होटलों से लेकर सेंट्रल जेल तक रंगों का उत्सव देखने को मिला। 6 तस्वीरों में देखिए नेताओं की होली अब 8 तस्वीरों में देखिए मध्य प्रदेश की होली…
होली से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लैला ओ लैला पर महापौर…भीगे चुनर पर सांसद-विधायक का डांस:सीएम ने फूलों-गुलाल से खेली होली, शिवराज ने फाग गया; विदेशी मेहमान भी रंग में रंगे
