समिति के संरक्षक ओडी बंजारे ने कहा कि इस आयोजन का हमारा मुख्य उद्देश्य हमारे समिति का शाला से जुड़ाव होना है। इस पहल के माध्यम से सदस्यों का विद्यालय में आना जाना बढ़ेगा। शिक्षा स्तर पर सुधार होगा। विद्यालय में दर्ज संख्या बढ़ेगा। बच्चों को अच्छा लगेगा। उल्लेखनीय है कि मातृभूमि कर्मचारी संगठन गांव में शिक्षा के विकास के लिए सदैव तत्पर है। समय-समय पर पठन सामग्री या विद्यालय का फीस जमा करने जैसी कार्य संगठन के द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य सुरेश कुमार साहू, सीएसी हलदर साहू, प्रमेश दीप मानिकपुरी, ओडी बंजारे, संगठन के सदस्य घनश्याम साहू, अम्बिका सूर्यवंशी, गंगा दीवान, सरपंच चंद्रिका दीवान, एसएमसी अध्यक्ष गंगा साहू, हेमलाल कंवर, ओमप्रकाश कंवर, संस्था प्रमुख गंगा दीवान समेत पूर्व माध्यमिक शाला परसवानी के स्टाॅफ व ग्रामीण उपस्थित थे।
मातृभूमि कर्मचारी संगठन ने नन्हें कदमों को किया सुरक्षा प्रदान
