अक्टूबर माह के तृतीय सप्ताह के दौरान कॉलेज में ई.एल.सी. गतिविधियों के अंतर्गत भाषण, प्रश्नोत्तरी और स्किट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और मेरा वोट – मेरा अधिकार विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। एनएसएस इकाई के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने प्रस्तुतिकरणों के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की महत्ता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा वर्ग ही लोकतंत्र की सच्ची ताकत है और उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग जिम्मेदारी, सजगता और निष्ठा के साथ करना चाहिए। नोडल अधिकारी (स्वीप) डॉ. अनुज कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना और भागीदारी की भावना को सशक्त बनाते हैं।
