एफएसओ धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि बंथरा थाना क्षेत्र के कानपुर रोड किनारे स्थित पुरुषोत्तम गुप्ता और संतोष गुप्ता का तीन मंजिला मकान हैं। नीचे की मंजिल पर ‘मंगलम ट्रेडर्स’ नाम से किराना की थोक दुकान और गोदाम में रविवार देर रात 1:50 बजे आग लग गई। सूचना पाकर सरोजिनी नगर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने लगी। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद आलमबाग, हजरतगंज और पीजीआई फायर स्टेशनों से अतिरिक्त गाड़ियां बुलाई गईं। कुल चार फायर स्टेशनों की लगभग 10 दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लखनऊ : किराना दुकान और गोदाम में लगी आग से 80 लाख रुपये का नुकसान
