उल्लेखनीय है कि भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आगामी एक वर्ष तक आयोजित किया जाएगा। जो 7 नवंबर 2025 को शुरू होगा और चार चरणों में आयोजित होते हुए 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा। इस दौरान शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं और विभिन्न संगठनों द्वारा वंदे मातरम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत, प्रमुख गायकों द्वारा राष्ट्रगीत पर आधारित विशेष संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, और शैक्षणिक संस्थानों में नेशनल कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना और स्काउट-गाइड जैसे संगठनों की सहभागिता से वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और गीत गायन जैसी विशिष्ट गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कमिश्नर कार्यालय में किया गया वंदे मातरम का सामूहिक गायन
