सेवा भारती समिति का श्रीराम सामूहिक विवाह कार्यक्रम फरवरी में : पोस्टर का विमोचन

mass-marriage-program-of-seva-bharti-samiti
Spread the love

सेवा भारती महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि प्रथम पूजनीय रातानाडा गणेश मंदिर में महंतों के साथ हुआ व साथ ही जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर की सैनाचार्य अचलानंद गिरी द्वारा किया गया। इस राम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर आयोजन समिति का अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल महामंत्री वरुण धनाडिया व कोषाध्यक्ष अशोक गहलोत को बनाया गया गया।

महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया सामाजिक समरसता और आर्थिक असमानता को दूर करता यह प्रकल्प, अपने निरंतर सर्वजातीय सामूहिक विवाहों के आयोजन से समाज को नई दिशा देने में अतुल्य भागीदारी का निर्वहन कर रहा है। यह आयोजन 22 फरवरी को आदर्श विद्या मंदिर केशव परिसर में भव्य कार्यक्रम के साथ आयोजित होगा। इस अवसर पर इस अवसर पर महंत महेश अबोटि, सेवा भारती के उपाध्यक्ष चेतन सोनी,मंत्री मोहन करवा एवं संरक्षक डॉ गोविंद किशोर खेतावत भी उपस्थित थे।