मासूम शर्मा बोले- देहरादून में बदमाशों ने पीछा किया:होटल के पास घूमते रहे, हर एक्टिविटी पर नजर रखी; स्ट्रैस में स्टेज पर निकली गाली

Spread the love

देहरादून के एक कॉलेज में स्टेज से गाली देने पर कन्ट्रोवर्सी में घिरे मासूम शर्मा ने अब बड़ा खुलासा किया है। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्ध लोग लगातार उनका पीछा कर रहे थे, उनके परिवार को फोन कर धमकी दी गई। मासूम ने कहा- बदमाश मेरी हर एक एक्टिविटि पर नजर रख रहे हैं, प्रोग्राम खत्म होते ही देहरादून पुलिस को खुद इसकी शिकायत दूंगा। हालांकि फिलहाल मासूम ने किसी का भी नाम सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है। शनिवार को देहरादून के पीजी डीएवी कॉलेज में एक फेस्ट के दौरान मासूम ने स्टेज से ही गाली दी थी। इसके बाद उनकी खूब ट्रोलिंग हुई तो मासूम ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए माफी भी मांगी। पहले पढ़िए मासूम ने विवाद पर क्या कहा… हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…