सिविल सर्जन के निर्देश पर सदर अस्पताल के कर्मियों को जांच कार्य हेतु लगाया गया। शिविर में कुल 35 लाभार्थियों की शुगर, ब्लड प्रेशर, हाइट, वजन एवं पल्स की जांच की गई। इनमें से छह लोगों में शुगर का स्तर अधिक पाया गया, जिन्हें इसे नियंत्रित करने संबंधी सुझाव दिए गए।
मंच के अध्यक्ष आशीष चौधरी ने बताया कि इस तरह का स्वास्थ्य जांच शिविर हर माह के तीसरे या चौथे रविवार को लगातार आयोजित किया जाएगा। साथ ही भविष्य में जांच सुविधाओं का दायरा और बढ़ाने की भी योजना है।
शिविर के दौरान कार्यक्रम संयोजक मोहित अग्रवाल, महेश अग्रवाल, आदित्य राज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल सहित मंच के अन्य सदस्य मौजूद थे।
