हरियाणा के सिरसा के रहने वाले जवान सुरजीत सिंह की गुवाहाटी में सड़क हादसे में शहीद हो गए। वह शस्त्र सीमा बल (SSB) में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में थी। हादसे की सूचना सोमवार दोपहर को जैसे ही उनके परिजनों को मिली तो मातम छा गया। उनके शहीद होने की सूचना गांव में भी गमगीन माहौल है। इसके बाद जिला प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने परिवार से संपर्क किया। जिन्होंने परिवार को बताया कि जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार 23 दिसंबर को दिल्ली आएगा। इसके बाद पैतृक गांव लाया जाएगा। यहां पढ़िए, शहीद जवान की पारिवारिक कहानी… परिवार दिल्ली के लिए हुआ रवाना
सूचना मिलने के बाद अब परिवार और ग्रामीण एकजुट हुए और कुछ पारिवारिक सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां एयरपोर्ट पर सुरजीत सिंह की पार्थिव देह लेकर सिरसा के लिए आएंगे। वह अपने साथियों के साथ ड्यूटी के लिए निजी वाहन से जा रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। ग्रामीण बोले- गावं के लिए बड़ी क्षति है
ग्रामीणों ने कहा कि गांव के साथ-साथ ये प्रदेश और देश के लिए एक बड़ी क्षति है। सुरजीत सिंह केवल एक सैनिक ही नहीं थे, बल्कि वे गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी थे। उन्होंने गांव में खेल मैदान के लिए प्रयास किए और सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं से उनका विशेष लगाव था। वे युवाओं को अनुशासन, मेहनत और देशभक्ति के लिए प्रेरित करते थे।
छुट्टी के बाद लौट रहा हरियाणा का जवान शहीद:गुवाहाटी में ट्रक पलटा; 2 बच्चों के पिता, कल दिल्ली से सिरसा पहुंचेगी पार्थिव देह
