शिकायत पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) मोनिका राणा के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए महिला कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। एसडीएम आंवला विदुषी सिंह ने बताया कि 70 से 80 सुहागिनों के नाम पर पेंशन जारी होने का मामला पहले भी पकड़ा गया था, मगर सत्यापन करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय नहीं हो सकी। कई बार पत्राचार के बावजूद ब्लॉक और डीपीओ कार्यालय ने जवाब नहीं दिया।
डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच एडीएम सिटी को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने माना कि डीपीओ की कार्यशैली संदिग्ध है। इसलिए शासन को उनके खिलाफ पत्र लिखा गया है। जिले में वर्षों से चल रहे इस पेंशन घोटाले ने प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
